अमेरिका ने मुश्किल घड़ी में छोड़ा भारत का साथ

कोरोना वायरस के चलते इस समय भारत के हालात बेहद खराब हैं औऱ देश बेहद भयावह स्थिति से गुजर रहा है। भारत में शुक्रवार को रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के 3.32 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए । इसके साथ ही भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,62,63,695 हो चुकी है जबकि 24 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। भारत में एक तरफ, जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों के लिए मारामारी है तो दूसरी तरफ वैक्सीन उत्पादक कंपनियों को कच्चे माल की कमी की वजह से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस मुश्किल वक्त में जब भारत ने अमेरिका का रुख किया तो उसने भी मदद करने से इंकार कर दिया।

अमेरिका ने कोविड वैक्सीन में इस्तेमाल वाले कुछ जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर लगी पाबंदी का बचाव किया है। कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए आवश्यक इन सामग्रियों के निर्यात पर भारत ने प्रतिबंध हटाने की मांग की थी लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया है कि बाइडेन प्रशासन का पहला दायित्व अमेरिकी लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना है इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकता।

अमेरिका का यह रुख तब समय सामने आया है जब भारत ने उसके लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर लगी रोक हटा ली थी। पिछले साल ट्रंप के कार्यकाल के दौरान भारत ने हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन के निर्यात पर पाबंदी को हटाकर अमेरिका को निर्यात किया था लेकिन अब भारत को कोरोना वैक्सीन के लिए कच्चे माल की भारत को जरूरत पड़ी है तो अमेरिका ने सबसे पहले अपने नागरिकों के वैक्सीनेशन का हवाला दिया है।जब बाइडन प्रशासन से पूछा गया कि भारत के टीके के कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के अनुरोध पर क्या निर्णय करेगा तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘अमेरिका अपने महत्वाकांक्षी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में लगा हुआ है। अमेरिका सबसे पहले अपने नागरिकों के वैक्सीनेशन में जुटा हुआ है।’

नेड प्राइस ने कहा कि यह न सिर्फ अमेरिकी हित में है बल्कि बाकी दुनिया के भी हित में । असल में, यह देखा गया कि कोरोना के वैक्सीन के निर्माण के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण कच्चे माल के निर्यात में मौजूदा कठिनाई मुख्य रूप से एक नियम के चलते है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को घरेलू खपत को प्राथमिकता देनी होती है। बता दें कि वैक्सीन बनाने के लिए कच्चे माल की कमी से भारत में वैक्सीनेशन के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है. इसीलिए दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अमेरिका से कच्चे माल की मांग की है ।

असल में, शुरू में कोरोना की दूसरी लहर से पहले भारत ने दुनिया भर में वैक्सीन भेजी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने दुनियाभर के गरीब और विकासशील देशों को करीब 2 बिलियन वैक्सीन भेजी है। वैक्सीन बेचने और बांटने के बाद स्थिति यह हो गई कि भारत में ही टीके की कमी सामने आ गई। इसे देखते हुए भारत ने अपने नियमों में बदलाव किए और Pfizer जैसी कंपनी से वैक्सीन के निर्यात और रूस के Sputnik V वैक्सीन को भी मंजूरी दी ।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!