जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीज की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ-साथ आक्सीजन की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। रोहिणी सेक्टर तीन के जयपुर गोल्डन अस्पताल में शुक्रवार देर रात आक्सीजन न मिलने की वजह से 20 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के एमडी डा डीके बलुजा ने इसकी जानकारी दी। शनिवार सुबह से ही स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में हर तरफ स्वजन की चीख पुकार सुनाई दे रही थी। स्वजन ने अस्पताल पर लापरवाही करने का भी आरोप लगाया है। वहीं स्वजन की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल के अंदर व बाहर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई।

समय पर नहीं पहुंचे ट्रक

बलुजा ने शनिवार सुबह दस बजे बताया कि सारी मौतें आक्सीजन की कमी के कारण हुई हैं। दो दिनों से आक्सीजन की आपूर्ति ही नहीं हो रही थी। शुक्रवार को अस्पताल में आक्सीजन काफी देरी से आई और वो भी काफी कम आई। आक्सीजन शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक आ जानी चाहिए थी, लेकिन रात को बारह बजे आई। जब समय पर टैंकर अस्पताल नहीं पहुंचे तो आक्सीजन की कमी की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल को 3600 लीटर आक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन 1500 लीटर ही मिल पाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास अब केवल आधे घंटे के लिए ही आक्सीजन बची है। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब दो बजे डा बलुजा ने बताया कि आक्सीजन का एक टैंकर आ गया है, लेकिन यह भी छह घंटे तक ही चलेगा। इसके बाद फिर से आक्सीजन कम हो जाएगी। वहीं अगर सूत्रों की माने तो आक्सीजन की कमी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 20 से ज्यादा का है।

गौरतलब है कि दिल्ली में बीते कई दिनों से लगभग हरेक अस्पतालों में आक्सीजन की कमी हो रही है। पुलिस को ग्रीन कारिडोर बना कर आक्सीजन के टैंकरों को अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!