भारी बर्फबारी से उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बर्फबारी के कारण ग्लेशियर टूट गया है। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट कर दिया गया है। वहीं अच्छी खबर यह है कि भारत चीन सीमा से जुड़े इस इलाके में सेना ने अब तक 291 लोगों को बचा लिया है। इनमें अधिकांश बीआरओ यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के कर्मचारी हैं। ये सभी चीन से सटी सुमना सीमा पर सड़क का निर्माण कर रहे थे। पहले खबर थी कि बीआरओ का एक कैम्प चपेट में आया है। सेना ने तत्काल वहां फंसे लोगों को बचा लिया। इसके बाद देर रात सूचना मिली की एक और कैम्प बर्फीले तूफान की चपेट में आया है। अच्छी खबर यह है कि सभी लोगों को सेना ने बचा लिया है। इस बीच जोशीमठ से बहने वाली ऋषिगंगा नदी में खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने दो दिन में मौसम साफ होने की बात कही है, जिसके बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। सड़क से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

इस नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते निचले स्थानों पर खतरा बना हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने ग्लोशियर टूटने की पुष्टि कर दी है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री भी लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री टीएस रावत ने अलर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया, सड़क निर्माण का काम चल रहा था, लेकिन हादसे में काम कर रहे मजदूरों को नुकसान नहीं पहुंचा है। ग्लेशियर टूटने का कारण भारी बर्फबारी को माना जा रहा है। हादसे की वजह से जोशीमठ-मलारी हाईवे भी बर्फ से ढंक गया है।

इससे पहले उत्तराखंड में 7 फरवरी 2021 को चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा नदी में गिरा था। हादसे के बाद 50 से ज्यादा लोगों की लाश मिली थी, जबकि 150 से ऊपर लोग ऐसे थे, जिनका हादसे के बाद कोई पता नहीं चल पाया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!