मुकेश अंबानी नए कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म को गुजरात से शुरु करेंगे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में एलान किया कि वो गुजरात में अपना निवेश 3 लाख से बढ़ाकर दोगुना करेंगे। अगले 10 साल में रिलायंस गुजरात में 6 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके अलावा रिलायंस वहां 20 लाख नौकरी के मौके भी पैदा करेगी। इस बात की भी जानकारी दी क‍ि जियो का नेटवर्क 5जी रेडी है।

अंबानी के मुताबिक जियो और रिलायंस रिटेल अपना यूनिट कॉमर्स प्लेटफॉर्म गुजरात से शुरू करेगी। इसमें गुजरात के 12 लाख छोटे और बड़े रिटेलर्स और दुकानदार जुड़ेंगे।

अंबानी ने समिट में कहा कि गुजरात की पंडित दिनदयाल यूनिवर्सिटी में आज 5000 छात्र हैं। ये गुजरात की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक है। अंबानी के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन इस यूनिवर्सिटी में 150 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

मुकेश अंबानी ने एक बार फ‍िर डेटा को भारत में ही स्‍टोर करने की मांग उठाई। वहीं उन्‍होंने कहा कि हमें डेटा कोलोनाइजेशन के खिलाफ नया अभियान छेड़ना होगा।

इस नए व‍िश्व में डेटा नया तेल है और डेटा ही नई संपत्ति है। उन्‍होंने कहा कि भारत का डेटा भारतीय लोगों के पास ही होना चाह‍िए। इसे भारतीयों को ही कंट्रोल करना चाह‍िए। इस पर ग्‍लोबल कॉर्पोरेशन का न‍ियंत्रण नहीं होना चाह‍िए। उनका कहना हैं कि भारत‍ीयों के डेटा का न‍ियंत्रण वापस भारत के पास ही लाना होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!