कोरोना के बेकाबू संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश

जबलपुर. मध्यप्रदेश में बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण के बीच जबलपुर हाईकोर्ट ने अभूतपूर्व कदम उठाया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक की डिवीजन बैंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक बड़ा आदेश सुनाया. अपने आदेश में चीफ जस्टिस ने कहा-जब तक कानून व्यवस्था पर संकट नहीं है तब तक छोटे-मोटे अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाए. साथ ही 15 जून तक तक पैरोल और अंतरिम जमानत जारी रखी जाएं और अतिक्रमण न हटाए जाएं.

हाईकोर्ट ने पूरे मध्यप्रदेश की तमाम अदालतों द्वारा जारी अंतरिम आदेशों को 15 जून तक लागू रखने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक प्रदेश में अदालतों द्वारा स्वीकृत सभी अंतरिम जमानतें और पैरोल अब 15 जून तक जारी रहेंगे. हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सरकार को आदेश दिया है कि 15 जून तक प्रदेश में कहीं भी अतिक्रमण हटाने या लोगों को बेदखल करने की कार्रवाई ना की जाए. कोर्ट ने बैंकों और वित्तीय संस्थाओं को प्रॉपर्टी की नीलामी की प्रक्रिया 15 जून तक स्थगित रखने के आदेश दिए हैं.

गिरफ्तारी पर 15 जून तक रोक
साथ ही साथ हाईकोर्ट ने 7 साल या उससे कम की सजा वाले अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी 15 जून तक रोक लगा दी है.हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जब तक कानून व्यवस्था पर संकट ना हो तब तक छोटे अपराधों में गिरफ्तारियां 15 जून तक ना की जाएं. हाईकोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों द्वारा जारी आदेशों के पालन की समय सीमा भी बढ़ाकर 15 जून कर दी है. हाईकोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख तय की है.

कोरोना के कारण बड़ा फैसला
हाईकोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार को आदेश दिया है कि इस फैसले का पालन सुनिश्चित किया जाए. दरअसल प्रदेश की अदालतों सहित तमाम शहरों में कोरोना मरीज बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं. कोरोना संकट की इस घड़ी में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बैंच ने ये ऐतिहासिक आदेश दिया है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!