मंडी रोड पर लड़खड़ाते हुए बनियान व हॉफ पेंट पहने जाते हुए नजर आया मरीज, तलाश में जुटे परिजन

सागर बुंलेदखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) से लापता हुए कोरोना मरीज 55 वर्षीय मुन्नालाल जैन का अब तक पता नहीं लग सका है। पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। इसी बीच मरीज की लोकेशन पता करने के लिए शहर में लगे स्मार्ट सिटी के CCTV के फुटेज खंगाले गए। कैमरे में लापता मरीज नजर आया है। CCTV कैमरे में कोरोना मरीज मुन्नालाल जैन मंडी रोड पर बनियान और हॉफ पेंट पहने हुए लड़खड़ाते हुए जाते हुए दिख रहे हैं। इसी आधार पर उनकी तलाश मंडी रोड क्षेत्र में की जा रही है। परिजन को अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
मरीज के बेटे अंशुल जैन ने बताया कि सीटी स्कैन में कोरोना की पुष्टि के बाद 14 अप्रैल की शाम उन्होंने पिता मुन्नालाल जैन (55) निवासी शास्त्री नगर को बीएमसी के वार्ड नंबर 8 में पलंग नंबर 6 पर भर्ती कराया था। लेकिन 19 अप्रैल से वह गायब है। बेटे ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि मरीज स्वयं अपनी मर्जी से अस्पताल से गए हैं। मामले में बेटे ने गोपालगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
यदि वो डिस्चार्ज होते तो कपड़े क्यों छोड़ जाते

बेटे अंशुल जैन ने कहा मेरे पिता के कपड़े समेत अन्य सामान वार्ड में पलंग पर ही मिला है। यदि वे खुद डिस्चार्ज होकर जाते तो कपड़े व सामान साथ ले जाते। इस तरह बनियान व हॉफ पेंट में नहीं जाते। वो कहां है किस हालत में है। कुछ पता नहीं चल पा रहा है। CCTV फुटेज देखकर लग रहा है कि उनकी हालत नाजुक है। उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से कम था। फुटेज में देखा जा सकता है कि पैदल चलते हुए वे लड़खड़ा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!