हफ्ते भर के अंदर मिलने लगेगी गैस सिलेंडर में सब्सिडी

कोरोना महामारी के कारण सभी का व्यवसाय या नौकरी प्रभावित हुई है और आय में कमी आई है। इस महामारी के चलते हमें अपने खान-पान में भी ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा है और इसका असर हमारी जेब पर भी पड़ा है। इस बीच तेल और घरेलू की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कोरोनाकाल से पहले सरकार की अपील पर कई लोगों ने घरेलू गैस की सब्सिडी छोड़ दी थी, ताकि सभी लोगों को इसका फायदा मिल सके। उस समय गैस की कीमतें कम थी और लोग आसानी से उसका खर्चा उठा पा रहे थे, पर अब यह सिलेंडर सभी को महंगा लगने लगा है। ऐसे में अगर आपने भी सब्सिडी छोड़ी थी और अब आपको इसकी जरूरत है तो आप बड़ी आसानी से इसे फिर से हासिल कर सकते हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन

अगर आप LPG सिलेंडर पर मिल रही सब्सिडी का लाभ फिर से लेना चाहते हैं तो आपको अपनी गैस एजेंसी में जाकर एक लेटर देना होगा, जिसमें सब्सिडी दोबारा शुरू करने की मांग करनी होगी। इस एप्लीकेशन के साथ एक आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, गैस कनेक्शन के पेपर्स और इनकम प्रूफ की कॉपी लगाकर इसे गैस एजेंसी में जमा कर दें। अब आपको एजेंसी की तरफ से एक फॉर्म मिलेगा, जिसे तुरंत भरकर जमा करना होगा। गैस एजेंसी जांच करेगी और सारे रिकॉर्ड सही होने पर लगभग एक हफ्ते में आपकी सब्सिडी फिर से शुरू कर दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने गैस डीलर से मिल बात कर सकते हैं।

किन लोगों को मिलती है LPG सब्सिडी

सब्सिडी का फायदा उन्हीं लोगों को मिलता है जिनका सालाना कमाई 10 लाख रुपये तक होती है। LPG ग्राहकों को गैस सब्सिडी का सीधा लाभ देने के लिए सरकार ने उनके गैस कनेक्शन को बैंक खाते और आधार कार्ड से लिंक कराया है। तेल कंपनियां हर सिलेंडर पर सिलेंडर सब्सिडी की रकम लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजती हैं। इसमें आपको शुरुआत में तो सिलेंडर उसी कीमत पर मिलता है, पर बाद में सब्सिडी मिलने से राहत मिल जाती है।

लोगों ने क्यों छोड़ दी थी सब्सिडी

सभी जरूरतमंदों को गैस सब्सिडी का फायदा दिलाने के लिए सरकार ने ‘गिव इट अप’ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में लोगों से अपील की गई थी कि अगर वो बिना सब्सिडी के रसोई गैस खरीदने में सक्षम हैं तो सब्सिडी छोड़ दें। इसके बाद कई लोगों ने LPG सब्सिडी छोड़ दी थी। हालांकि, गैस के दाम तेजी से बढ़ने के बाद इन लोगों को फिर से सब्सिडी की जरूरत महसूस हो रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!