बदला हवाओं का रुख, आज से फ‍िर बढ़ने लगेगी गर्मी

भोपाल ।

हवाओं का रुख बदलने से मप्र के वातावरण में नमी कम होने लगी है। इससे बादल छंटने लगे हैं। इससे अब अधिकतम तापमान में इजाफा होने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना है। हालांकि फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

हाल ही में मध्य प्रदेश और उसके आसपास अलग-अलग स्थानों पर वेदर सिस्टम सक्रिय हो गए थे। इससे प्रदेश में हवाओं के साथ नमी आने लगी थी। इससे बादल छा गए थे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ रही थीं। इससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज होने लगी थी। इसके चलते गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महज 40 डिग्री सेल्सियस रतलाम और खंडवा में दर्ज हुआ था। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ था।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। साथ ही बुधवार के न्यूनतम तापमान (37.5 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि बुधवार से बीच-बीच में उत्तरी हवाएं चलने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को भी दोपहर तक दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं। इसके बाद हवा का रुख फिर उत्तर-पश्चिमी हो गया था। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। हालांकि शाम के वक्त हवा का रुख फिर उत्तर-पश्चिमी हो गया है। वातावरण में नमी कम होने से निचले स्तर पर बने बादल भी छंट गए है। गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी बौछारें भी नहीं पड़ीं। आज पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। 27 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे गर्मी के तेवर कुछ तीखे होने का भी अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!