पीएम मोदी कोरोना महामारी पर आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग्स

देश में कोरोना महामारी के कारण हाहाकार की स्थिति है। कई राज्यों के हाथ से हालात बेकाबू हो चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को होने वाली बंगाल की अपनी सभी रैलियां रद्द कर दी हैं। आज से दिनभर में तीन बड़ी बैठकों में हिस्सा लेंगे। सबसे बड़ा मुद्दा अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पीएम मोदी चार रैलियों (मुर्शिदाबाद, मालदा, बीरभूम और कोलकाता दक्षिण) को संबोधित करने वाले थे। पीएम मोदी ने गुरुवार को खुद ट्वीट कर कहा कि कल कोरोना की स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसकी वजह से मैं बंगाल नहीं जाऊंगा। अब मोदी शुक्रवार शाम पांच बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का बंगाल में कोई चुनावी कार्यक्रम तय नहीं है।

महाराष्ट्र के लिए 100 टन ऑक्सीजन ला रही है ट्रेन

विशाखापत्तनम के राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड प्लांट से 100 टन मेडिकल आक्सीजन लेकर आक्सीजन एक्सप्रेस महाराष्ट्र के लिए रवाना हो चुकी है। इस ट्रेन से आक्सीजन लदे टैंकरों को उतारने के लिए मुंबई के जोगेश्वरी स्टेशन पर विशेष रैंप बनाया गया है। राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआइएनएल) ने गुरुवार को एक ट्वीट में बताया कि महाराष्ट्र के लिए आक्सीजन एक्सप्रेस निकल चुकी है। यह प्लांट अभी तक आंध्र प्रदेश और आसपास के राज्यों में हर दिन 100 टन आक्सीजन की आपूर्ति कर रहा था। आरआइएनएल के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हमने 800 टन आक्सीजन की आपूर्ति की। मांग बढ़ने पर हम प्रतिदिन 100 से 150 टन आक्सीजन की आपूर्ति कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!