रतलाम के आलोट में राम लीला रोकने गई पुलिस टीम पर हमला

रतलाम।

रतलाम जिले के आलोट विकासखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम बरडिया राठौड़ में बीती रात करीब 1 बजे पुलिस एवं ग्रामीणों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें डायल 100 के चालक सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार डायल 100 पर सूचना मिली थी कि बरडीया राठौर में रामलीला चल रही थी। उसमें करीब 200 से 300 लोग उपस्थित थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रामलीला बंद करने को कहा तो गांव के लोगों ने रामलीला भी बंद कर दी। इस दौरान गांव की लाइट बंद कर देने की बात पर करीब 30 से 40 गांव वालों ने वाहन पर पथराव कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें डायल 100 के सहायक उप निरीक्षक आरसी गौड़, आरक्षक विक्रम चौधरी एवं चालक अशोक चौहान घायल हो गए और जैसे तैसे वाहन लेकर आलोट पहुंचे।

बाद में थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को मौके से हटाया। पुलिस कारवाई में गांव वाले गांव छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने 15 लोगों पर नामजद सहित अन्य 50 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार आलोट पुलिस ने बाद में लोगों के घर के बाहर खड़े वाहनों पर लाठी और तोड़फोड़ की। दिलीप सिंह के मकान फ्रिज कूलर पंखे भी तोड़ दिए, लेकिन अभी तक कोई भी ग्रामीण पुलिस के खिलाफ शिकायत करने नहीं पहुंचा।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!