MP हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

दमोह समेत बंगाल चुनावों में नहीं हुआ कोविड प्रोटोकॉल का पालन; केंद्र, राज्य सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस

MP हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस।

MP हाईकोर्ट ने लगातार चुनावों के चलते देश और प्रदेश में हुए कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन और इसके चलते संक्रमण में वृद्धि को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, राज्य सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस देकर 26 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

जानकारी के अनुसार वकील पीसी पालीवाल और उमेश त्रिवेदी के तरफ से दायर याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई में प्रदेश में हुए दमोह उपचुनाव समेत अन्य राज्यों में चल रहे चुनावों में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन और इसके चलते संक्रमण बढ़ने का आरोप लगाया गया है।

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

याचिकाकर्ता पीसी पालीवाल और वकील उमेश त्रिवेदी की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण ने भयानक रूप धारण कर लिया है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी है। एंटीवायरस ड्रग रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए कतारों में लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

संक्रमण के बीच उपचुनाव और विधानसभा चुनाव से हालात बिगड़े

देश में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और जीवन रक्षक दवाओं की कमी है, लेकिन इसी दौरान उपचुनाव और विधानसभा के चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसमें कोविड गाइडलाइन को ताक पर रख दिया गया। हाईकोर्ट ने चुनावी रैलियों में कोविड गाइडलाइन का पालन न होने पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग और मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी किया है। सभी पक्षों से 26 अप्रैल तक जवाब मांगा है। गौरतलब है, दमोह में 17 अप्रैल को ही मतदान संपन्न हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!