देशभर में 80 हजार मासूम कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली । देश में कोरोना की दूसरी लहर अब बेकाबू होती नजर आ रही है, रोजाना कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस का ये नया स्ट्रेन इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि ये युवाओं और छोटे बच्चों में तेजी से फैल रहा है। गुजरात के सूरत में हाल ही में एक 14 दिन की बच्ची ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ा है। सूरत में 14 दिन की बच्ची की कोरोना से मौत अपने आप में चिंताजनक है। बता दें कि मार्च से लेकर अप्रैल तक कोरोना की दूसरी लहर में 80 हजार बच्चे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और दिल्ली में अब तक कुल 79,688 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 
महाराष्ट्र:महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां एक मार्च से चार अप्रैल तक 60,684 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनमें से 9,882 बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा छोटे बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 
छत्तीसगढ़: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। यहां 5,940 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से 922 बच्चे छोटी उम्र के हैं। 
उत्तर प्रदेश: राज्य में कोरोना का कहर अब तेजी से फैल रहा है। यहां 3,004 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 471 बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। 
कर्नाटक: कर्नाटक में भी बड़ी संख्या में छोटे बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। यहां पांच साल के 871 बच्चे कोरोना की चपेट में हैं, वहीं कुल संक्रमित मरीजों की बात की जाए तो यहां कोरोना 7,327 मामले सक्रिय हैं। 
दिल्ली: दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है। यहां चार अप्रैल तक 2,733 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 441 बच्चों की उम्र पांच साल से कम है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!