मध्‍य प्रदेश में अब तीखे होने लगे गर्मी के तेवर

भोपाल ।

भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राजस्थान पर बने वेदर सिस्टम के कमजोर पड़कर समाप्त होने के बाद शनिवार से वातावरण में नमी कम होने लगेगी। इससे बादल छंटने लगेंगे। इससे गर्मी के तेवर धीरे-धीरे तीखे होने लगेंगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है। हालांकि 19 अप्रैल को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके असर से 22 अप्रैल के आसपास अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण वातावरण में कुछ नमी आ रही थी। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़कर उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो सकता है। जिससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला थम जाएगा। नमी की मात्रा कम होने से बादल छंटने लगेंगे। इससे गर्मी में इजाफा होने लगेगा। उधर शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य रहा, लेकिन गुरुवार के अधिकतम तापमान (37.8 डिग्रीसे.) की तुलना में 1.4 डिग्रीसे. अधिक रहा। शुक्ला के मुताबिक शनिवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। साथ ही तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद 19 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर भारत में दखल होने पर मौसम का मिजाज फिर कुछ बदल सकता है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान कम होने लगेगा। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!