हार्ट रेट मॉनिटर फीचर के साथ boAt ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच

भारत की इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी boAt ने अपनी नई Xplorer स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे 24×7 हार्ट रेट ट्रैकर के साथ लाया गया है, वहीं इसमें बिल्ट-इन जीपीएस भी मिलता है जोकि रनिंग, वाकिंग या साइकिलिंग के दौरान रूट्स और डिस्टेंस को ट्रैक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन स्मार्ट एक्टिविटी ट्रैकर भी दिया गया है जो रोजाना की कैलोरी बर्न के रिकार्ड के साथ-साथ स्टेप्स और डिस्टेंस कवर का रिकार्ड भी रखता है।

कीमत की बात की जाए तो boAt Xplorer को मार्केट में 2,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध किया जाएगा। इस स्मार्टवॉच के साथ कंपनी एक साल की स्टैंडर्ड इंडस्ट्री वारंटी भी देगी।

8 एक्टिव स्पोर्ट्स मोड्स

इस स्मार्टवॉच में 8 एक्टिव स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जिनमें आउटडोर रन, इंडोर रन, आउटडोर वॉक, आउटडोर साइकिल, इंडोर साइकिल, पूल स्विम, ओपन वॉटर स्विम और फिटनेस आदि शामिल हैं।

मिलेगी लाइव मौसम की जानकारी

BoAt Xplorer में खास बिल्ट-इन लाइव मौसम की जानकारी देने वाला फीचर भी मौजूद है जिसके जरिए यूजर्स अगले तीन दिनों की मौसम की जानकारी पहले ही प्राप्त कर सकते हैं। सेफ्टी की बात की जाए तो इस स्मार्टवॉच को पसीने, पानी और धूल-मिट्टी से कोई नुकसान नहीं होता है।

वर्कआउट करने वालों के लिए खास है यह स्मार्टवॉच

वॉच के स्टाइल फीचर्स की बात करें तो इसमें कस्टमाइज स्ट्रैप्स मिलते हैं। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो वर्कआउट करते हैं और जिन्हें सटीक हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग की जरूरत पड़ती है।

अन्य फीचर्स

boAt Xplorer स्मार्टवॉच में म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, नोटिफिकेशन अलर्ट, फाइंड माई फोन, अलार्म और टाइमर आदि अन्य फीचर्स भी मिलते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!