ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने PM मोदी को लिखा पत्र

भुवनेश्वर ।

प्रदेश एवं देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आकड़े को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सरकारी स्तर के अलावा खुला बाजार में भी कोरोना टीका उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ओडिशा को 25 लाख कोरोना टीका मुहैया कराने की भी मांग की है।

मुख्यमंत्री पटनायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए विदेश में स्वीकृति प्राप्त कोरोना टीका को भी भारत में प्रयोग करने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा देश में कोरोना टीका का किस प्रकार से अधिक उत्पादन हो उस पर राज्य सरकार के साथ मिलकर कदम उठाने को कहा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि देश एवं प्रदेश में लगातार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में कोरोना टीका के लिए निर्धारित 45 वर्ष की समय सीमा में छूट देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अधिक मात्रा में कोरोना टीका उपलब्ध कराने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खुले बाजार में टीका मिलने से अधिक संख्या में लोग कोरोना टीका लगवा पाएंगे। राज्य में अब तक 47 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, कोरोना योद्धा एवं 45 साल से अधिक आयु के व्यक्ति शामिल हैं। दैनिक 3 लाख कोरोना टीका लगवाने की क्षमता हमारे पास है। टीका लगवाने में प्रदेश के लोगों पूरा सहयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दैनिक 3 लाख लोगों को कोरोना टीका दिया जाएगा तो फिर 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगवाने में 160 दिन लगेंगे। हालांकि टीका मिलने में असुविधा होने से इस लक्ष्य को पूरा करने में असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने 25 लाख वैक्सीन मुहैया कराने की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!