पश्चिम बंगाल: पांचवें चरण में 45 सीटों के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल |

पश्चिम बंगाल की 45 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं। भाजपा और टीएमसी के बीच जारी कांटे की टक्कर के बीच यह चरण ममता बनर्जी के लिए बहुत अहम होने जा रहा है। कारण यह है कि इन 45 सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे। वहीं बंगाल में होने वाले कुल आठ चरणों के चुनाव में सीटों के लिहाज से यह सबसे बड़ा चरण है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस चरण में 1 करोड़ 13 लाख 73 हजार 307 मतदाता 342 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम के 6:30 बजे तक होगा। वोटिंग के लिए 15,789 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर 24 परगना जिला में सबसे ज्यादा 16 सीटों पर मतदान होना है। पूर्वी बर्दमान और नदिया की 8-8 सीटों पर वोटिंग होगी। दार्जीलिंग में 5 सीटों पर, कालिम्पोंग की 1 सीट और जलपाईगुड़ी की 7 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
सुबह से महिला मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। माना जा रहा है कि ये महिला वोटर्स निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। यह भी माना जा रहा है कि महिलाओं में मोदी का क्रेज है। यानी इस बार वे ममता बनर्जी के बजाए भाजपा को वोट कर सकती हैं।

बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान हुआ था। वहीं छठें चरण का चुनाव 22 अप्रैल और सातवें चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। यही नहीं 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान किया जाएगा। नतीजा 2 मई को आएगा। पांचवें चरण में हर पोलिंग बूथ के 100-200 मीटर तक धारा 144 को लागू किया जायेगा, ताकि मतदाता को छोड़ अन्य कोई भी व्यक्ति बूथ के भीतर प्रवेश ना कर सके।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!