हर दिन टूट रहे कोरोना के पुराने रिकॉर्ड

नई दिल्ली।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण ने शनिवार को नए मामलों का एक और रिकॉर्ड बना लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में COVID-19 के 2,34,692 नए मामले आए और 1,341 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,45,26,609 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई है। पिछले 9 दिनों से हर दिन आने वाले संक्रमण का आंकड़ा रिकॉर्ड कायम कर रहा है। कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत का नंबर दुनिया में संक्रमित देशों की लिस्ट में अमेरिका के बाद है। हालांकि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के कहर से बचाव के लिए तमाम पाबंदियां व सख्ती भरे कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र व देश की राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू समेत अन्य सख्त उपायों का ऐलान किया जा चुका है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,79,740 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,26,71,220 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,49,72,022 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,95,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

जहां तक कोरोना वैक्सीनेशन की बात है तो देश में 16 जनवरी से लेकर अब तक कुल 11,99,37,641 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। संक्रमण के संकट से निजात के लिए सरकार ने विदेशी वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। देश में वैक्सीनेशन के तहत अब तक वैक्सीन की करीब 12 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभियान के 91वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक 26.14 लाख टीके लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि सबसे ज्यादा 45 साल से अधिक उम्र के 8.45 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली और 45 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई हैं। इनके अलावा लाभार्थियों में 91.04 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 56.69 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.06 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 52.94 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) भी शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!