मुरैना:जिला न्यायालय मुरैना के कई न्यायाधीश गण व उनका सहयोगी स्टाफ़ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।मुरैना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पत्र जारी कर सभी पाजिटिव आए न्यायाधीशगण व उनके सहयोगी स्टाफ़ को 14 दिन व संपर्क में अन्य न्यायाधीशों व स्टाफ़ को चार दिन क्वारेनटाइन में रहने का निर्देश दिया है।










