फेसबुक ने 25 देशों में अपने प्लेटफॉर्म के सियासी दुरुपयोग की छूट दी

लंदन । डेटा लीक और जासूसी करने जैसे गंभीर आरोप का सामना कर रही फेसबुक अब सियासी हस्तक्षेप को लेकर कठघरे में आ गई है। अब उस पर यह आरोप लगा है कि उसने दुनियाभर में अपने प्लेटफॉर्म के जरिए सियासी हस्तक्षेप को न केवल बढ़ावा दिया बल्कि अपने प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें समर्थन भी दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने 25 से अधिक देशों में न सिर्फ नेताओं को अपने विरोधियों को परेशान करने के लिए बल्कि जनता को भी बरगलाने के लिए अपने प्लेटफार्म का दुरुपयोग करने की खुली छूट दी। गार्जियन ने इस बात का खुलासा फेसबुक की पूर्व डेटा साइंटिस्ट सोफी झांग के हवाले से किया, जिसे कंपनी ने सितंबर 2020 में खराब प्रदर्शन के बहाने निकाल दिया था। झांग को जनवरी 2018 में फेक इंगेजमेंट को रोकने के लिए नियुक्त किया गया था। झांग ने बताया कि फेसबुक ने किस तरह अमेरिका या अन्य संपन्न देशों को प्रभावित करने के लिए गरीब, छोटे और गैर-पश्चिमी देशों को अपने प्लेटफार्म के दुरुपयोग की मंजूरी दी। कंपनी ने अमेरिका, ताइवान, दक्षिण कोरिया और पोलैंड जैसे देशों में राजनीतिक हस्तक्षेप करने वाले मुद्दों पर तत्परता दिखाई जबकि अफगानिस्तान, इराक और मंगोलिया या फिर मैक्सिको, लेटिन अमेरिका के देशों के मामलों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं किया।  

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!