इंदौर के राधा स्वामी आश्रम में बन रहे देश के दूसरे तथा प्रदेश के सबसे बड़े सर्व सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी

मंत्री सिलावट ने तैयारियों का निरीक्षण किया – डेरा प्रमुख के प्रति आभार जताया
इंदौर:कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुये मामलों को दृष्टिगत रखते हुये मरीजों के लिये पर्याप्त बेड व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर में खंडवा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग परिसर में देश का दूसरा तथा प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शीघ्र ही इसे प्रारंभ किया जायेगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड केयर सेंटर निर्माण की सहमति देने के लिये राधास्वामी सत्संग के डेरा प्रमुख के प्रति मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से आभार व्यक्त किया। मंत्री तुलसी सिलावट आज एक बार फिर से खंडवा रोड स्थित राधास्वामी डेरे पहुँचे थे।

मंत्री तुलसी सिलावट आज एक बार फिर से खंडवा रोड स्थित राधास्वामी डेरे पहुँचे थे

इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने खण्डवा रोड स्थित डेरे में बन रहे कोविड केयर सेंटर की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिये कि इसका निर्माण शीघ्र पूरा किया जाये। इस अवसर पर बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इस सेंटर की क्षमता दस हज़ार बिस्तरों तक की जा सकेगी यहाँ पर युद्ध स्तर पर कार्य चालू है और जल्द ही यह सेंटर प्रारंभ हो जाएगा। मंत्री सिलावट ने कहा कि मानवता की सेवा के लिये राधास्वामी सत्संग व्यास का बड़ा योगदान है। उन्होंने इसके लिये सत्संग के प्रमुख का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का अपने तरह का अनूठा और सबसे बड़ा सेंटर होगा। कोविड केयर सेंटर में रहने वाले मरीजों के लिये भोजन की व्यवस्था राधास्वामी सत्संग द्वारा की जाएगी। शुरूआती तौर पर यहाँ 500 बेड की क्षमता के साथ सेंटर शुरू किया जायेगा। तत्पश्चात आवश्यकतानुसार इसका विस्तार किया जा सकेगा। संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिये यहाँ मेडिकल स्टॉफ भी नियुक्त किया जायेगा। कोविड केयर सेंटर में बिना लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जायेगा।
ज्ञात रहे कि यह सेंटर जल संसाधन मंत्री सिलावट द्वारा की पहल पर शुरू किया जा रहा है। इसके लिये उनके द्वारा राधास्वामी सत्संग के प्रबंधन से चर्चा की गई और डेरा प्रमुख से सहमति प्राप्त की गई। विगत दिनों भी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा उक्त परिसर का निरीक्षण किया गया था तथा कोविड केयर सेंटर के निर्माण कार्य को अधिक तेजी से सम्पन्न कराने के निर्देश भी दिये गये थे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष कोविड महामारी के दौरान राधास्वामी सत्संग परिसर में देश के विभिन्न राज्यों के प्रवासी मजदूरों की भोजन,स्वास्थ्य,ठहरने आदि की सुलभ व्यवस्था की गयी थी।
कोविड केयर सेंटर की विशेषताएं
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश का पहला कोविड केयर सेंटर इंदौर में 1000 बेड का तैयार किया जा रहा है। इंदौर के प्रसिद्ध चौईथराम हॉस्पिटल, बॉम्बे हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, राजश्री अपोलो हॉस्पिटल के डाक्टरों की पूरी टीम यहां चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगी। आवश्यकता होने पर एम्स एवं आयुष के डॉक्टरों की सेवाऐं भी प्राप्त की जायेगी। पांच सौ मरीजों पर 250 का स्वास्थ्य स्टॉफ मौजूद रहेगा। यहां पर 24 घंटे ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर यहां मरीजों को रेमेडीसिविर इंजेक्शन भी लगाये जा सकेंगे। इस सेंटर में 24 घंटे बिजली, पानी, भोजन, नाश्ता, निःशुल्क दवाइयों के साथ ही वरिष्ठ चिकित्सकों आदि की व्यवस्थाएं रहेंगी। यह कोविड केयर सेंटर पंखे, कूलर सहित पूर्णतः वातानुकुलित रहेगा। इंदौर में कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु यह कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में दो हजार से ज्यादा बिस्तरों की व्यवस्था की जायेगी। जिन मरीजों के घर में अलग जगह नहीं है उन्हें भी यहां रखा जायेगा। कम लक्षण वाले संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा।

500 बेड की क्षमता के साथ सेंटर शुरू किया जायेगा

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!