बड़वानी :जिले में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत 15 अप्रैल को जिले के 38 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जायेगा। इन केन्द्रों पर पंजीयन करवाकर निर्धारित आयु वर्ग के लोग अपना वैक्सीनेशन करवा सकते है।
मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शहीद भीमा नायक महाविद्यालय सभागृह बड़वानी, सेंट्रल जेल बड़वानी, स्वास्थ्य केन्द्र चाटली, स्वास्थ्य केन्द्र निवाली, स्वास्थ्य केन्द्र जोगवाड़ा, स्वास्थ्य केन्द्र राखीबुजुर्ग, स्वास्थ्य केन्द्र मोयदा, स्वास्थ्य केन्द्र खेतिया, स्वास्थ्य केन्द्र पानसेमल, स्वास्थ्य केन्द्र बंधाराबुजुर्ग, स्वास्थ्य केन्द्र पाटी, स्वास्थ्य केन्द्र गंधावल, स्वास्थ्य केन्द्र बोकराटा, स्वास्थ्य केन्द्र रोसर, स्वास्थ्य केन्द्र पलसूद, स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर, स्वास्थ्य केन्द्र उपला, स्वास्थ्य केन्द्र ओझर, स्वास्थ्य केन्द्र जुलवानिया, स्वास्थ्य केन्द्र नागलवाडी, स्वास्थ्य केन्द्र बलवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र चाचरिया, स्वास्थ्य केन्द्र धवली, स्वास्थ्य केन्द्र सेंधवा, स्वास्थ्य केन्द्र वरला, स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा, स्वास्थ्य केन्द्र बाबदड़, स्वास्थ्य केन्द्र झोपाली, स्वास्थ्य केन्द्र भवती, स्वास्थ्य केन्द्र मेणीमाता, स्वास्थ्य केन्द्र सिलावद, स्वास्थ्य केन्द्र तलवाड़ाबुजुर्ग, स्वास्थ्य केन्द्र अंजड, स्वास्थ्य केन्द्र दवाना, स्वास्थ्य केन्द्र तलवाड़ाडेब, स्वास्थ्य केन्द्र ठीकरी, स्वास्थ्य केन्द्र उचावद, स्वास्थ्य केन्द्र ब्राहम्णगाव में कोरोना वैक्सीन लगाया जायेगा। इसके लिये 6720 लोगो को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है।









