क्या मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट करते एक्ट्रेस ने कहा- ‘खुशी की शुरुआत’

बी-टाउन में ऐसे कई कपल्स हैं, जो लव बर्ड्स के लिए एक इंस्पिरेशन हैं। इसमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस व फिटनेस फ्रीक Malaika Arora और उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर Arjun Kapoor भी हैं। मलाइका और अर्जुन ने जब से अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया है, तब से दोनों लाखों-करोड़ों फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक बन चुके हैं। यही नहीं, फैंस उन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते भी देखना चाहते हैं। मीडिया हेडलाइंस में दोनों की शादी के रूमर्स अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर करके सभी को हैरान कर दिया है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अर्जुन और मलाइका ने सगाई कर ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने एक्स हसबैंड अरबाज खान संग 18 साल की शादी को साल 2017 में खत्म कर दिया था। अरबाज से तलाक लेने के 2 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। इसके बाद से दोनों हमेशा अपने रिश्ते को खुले तौर पर कबूल करते नजर आते हैं। साथ में वेकेशन पर जाने से लेकर लेकर दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने 13 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी उंगली में लेयर्ड स्क्वॉवल रिंग बेहद खूबसूरत लग रही है। पहली तस्वीर में जहां मलाइका अपने चेहरे पर हाथ रखकर रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में वो हाथ में ड्रिंकिंग ग्लास पकड़े रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि मलाइका ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग सगाई कर ली है। हालांकि, ये एक प्रमोशनल पोस्ट है, जिसमें वो रिंग का ऐड कर रही हैं।

इन तस्वीरों के अलावा मलाइका का कैप्शन ने भी खूब ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘कितनी प्यारी है ये अँगूठी। ये बहुत प्यारा है। खुशहाली यहां से शुरू।!!!’ इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस मलाइका और अर्जुन को उनकी इंगेजमेंट के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘बधाइयां, आप हमेशा की तरह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं मैम। अर्जुन कपूर के साथ आपको भविष्य के लिए दुआएं।’ वहीं, एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘अर्जुन कपूर ने ये रिंग खरीदी है!!’ एक अन्य फैन ने पूछा है, ‘क्या मलाइका ने अर्जुन से सगाई कर ली है? पालने को छीनने की बात सुनी? बेटे से शादी।’ कई उनसे उनकी इंगेजमेंट को लेकर सवाल कर रहे हैं। यहां देखें स्क्रीनशॉट्स।

फिलहाल, फैंस के कमेंट्स से लग रहा है कि वे मलाइका और अर्जुन की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!