बैशाखी पर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को किया याद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर बेशक हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी नीतू कपूर उन्हें याद करना कभी नहीं भूलती हैं। नीतू कपूर अक्सर अपने लविंग हसबैंड ऋषि कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 13 अप्रैल 2021 को उत्तर भारत में बैशाखी का त्योहार मनाया गया। इस खास मौके पर भी नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी बेटी रिद्धिमा कपूर और लाडली नातिन समारा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर और वीडियो।

neetu
नीतू कपूरऔर लाडली नातिन समारा

पहले आप ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से 25 जनवरी 2006 को हुई थी। दोनों की एक प्यारी बेटी है, जिसका नाम समारा है। रिद्धिमा अपने पति और बेटी के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार से मिलने के लिए मुंबई आती रहती हैं, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। रिद्धिमा के प्रोफेशन की बात करें, तो कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली रिद्धिमा को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने फैशन और इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स किया था और अब वह फैशन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह इंडस्ट्री की मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उनका खुद का ‘R’ नाम से एक ज्वैलरी ब्रांड है।

ridhhima kapoor
नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और लाडली नातिन समारा,भरत साहनी

आइए अब आपको नीतू कपूर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, नीतू कपूर ने 13 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने एक साथ तीन जनरेशन दिखाने की कोशिश की है। इस तस्वीर में नीतू अपनी प्यारी बेटी रिद्धिमा और लाडली नातिन समारा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, नीतू कपूर के आगे रिद्धिमा बैठी हुई हैं और रिद्धिमा के आगे समारा नजर आ रही हैं और तीनों एक साथ मिलकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, नीतू कपूर ने रेड टॉप पहना हुआ है और रिद्धिमा ब्लैक शर्ट व जींस में काफी सुंदर लग रही हैं। इसके अलावा समारा ग्रे टी-शर्ट में हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘हां हमें ये तस्वीर सही मिल गई रिद्धिमा कपूर। लव माय फायरब्रांडस।’

netu kapoor

इसके अलावा नीतू कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने फैंस को बैशाखी को ढेर सारी बधाई दी है। ये वीडियो फिल्म ‘पति-पत्नी और वो’ का गाना ‘दिल तेरे नाम कर दूं’ का है, जिसमें नीतू कपूर, ऋषि कपूर के साथ डांस कर रही हैं। इस दौरान दोनों ने पंजाबी पोशाक पहनी हुई है। 

इससे पहले, नीतू कपूर ने 2 अप्रैल 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपनी क्यूट नातिन समारा, लाडली बेटी रिद्धिमा और दोस्त जानवी गौड़ के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है, कि नीतू कपूर अपनी दोस्त जानवी के साथ सेल्फी ले रही हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि, नीतू और जानवी के बीच गहरी दोस्ती है। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा था, ‘हम लोगों के साथ शाम बिताने के लिए थैंक्यू जानवी गौड़… यह आनंदमय था।’ वहीं, दूसरी तस्वीर में नीतू कपूर, जानवी गौड़, रिद्धिमा और समारा कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान सभी कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘एस्ट्रोलॉजिकल शाम।’ नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

ridhhima kapoor
नीतू कपूर अपनी दोस्त जानवी के साथ
neetu with family

एक्ट्रेस ने नातिन समारा को विश किया था बर्थडे

नीतू कपूर अपनी नातिन समारा से उनके 10वें बर्थडे के दिन मिल नहीं पाई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने समारा को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन विश किया था। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनकी एडोरेबल नातिन समारा नजर आ रही हैं। इस दौरान वो एक ब्लू हुडी और रेड कैप में देखी जा सकती हैं। इस तस्वीर पर नीतू ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी कीमती गुड़िया…आपको बहुत सारा प्यार करती हूं…काश मैं आज आपके साथ वहां होती।’

samara

फिलहाल, ये तो सच है कि, नीतू कपूर अपनी लाडली बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!