‘अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट’ में शामिल 3 सिखों को अमरीकन फैडरल एजैंसी ने किया गिरफ्तार

कैलिफोर्निया के फैडरल एजैंटों ने कनाडा के अंडरकवर एजैंटों के साथ काम करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो डेविस, सैक्रामेंटो और रोसविल्ले के घरों से चल रहा था। संदिग्ध परमप्रीत सिंह (55), रणवीर सिंह (38) और अमनदीप सिंह मुल्तानी को कोकीन, हैरोइन, अफीम और केटामाइन को बांटने की साजिश के तहत आरोपी बनाया गया है।

उक्त गिरफ्तारियां 6 महीने की जांच के बाद हुई हैं जिसमें कनाडा में चलाया गया अंडरकवर ड्रग आप्रेशन और अमरीका में मोबाइलों की निगरानी और पंजाबी में किया गया गोपनीय संचार शामिल है। तीनों को जमानत के बगैर गिरफ्तार किया गया है।अमरीकी ड्रग एनफोर्समैंट एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा कोर्ट में दायर किए एफीडैविट के अनुसार तीनों व्यक्ति कनाडा और अमरीका दोनों जगह कोकीन, हैरोइन, अफीम और केटामाइन की सैंकड़ों किलोग्राम मात्रा में आपूर्ति करने की पेशकश करते थे।

अमरीकी ड्रग एनफोर्समैंट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार यह ड्रग रैकेट टोरंटो (कनाडा) से सैक्रामेंटो तक फैला था और इसके पाकिस्तान, मैक्सिको, भारत, अफगानिस्तान और जर्मनी तक संबंध हो सकते हैं। एजैंटों के अनुसार इस रैकेट का किंगपिन परमप्रीत सिंह है जो कैलिफोर्निया में रहता है और जिसके अमरीका के पश्चिमी तट में स्थापित विभिन्न खालिस्तानी समर्थकों से भी संबंध हैं। वह खालिस्तानी समर्थक ग्रुप ‘सिख यूथ आफ अमरीका’ से भी जुड़ा हुआ है जिसका नेतृत्व गुरिंद्रजीत सिंह मन्ना करता है। उसके सिख्स फार जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू से भी संबंध बताए जाते हैं।

किंगपिन परमप्रीत सिंह के है खालिस्तानियों से भी सम्बंध
एजैंटों केअनुसार इस रैकेट का किंगपिन परमप्रीत सिंह है जो कैलिफोर्निया में रहता है और जिसके अमरीका के पश्चिमी तट में स्थापित विभिन्न खालिस्तानी समर्थकों से भी संबंध हैं। वह खालिस्तानी समर्थक ग्रुप ‘सिख यूथ आफ अमरीका’ से भी जुड़ा हुआ है जिसका नेतृत्व गुरिंद्रजीत सिंह मन्ना करता है। उसके सिख्स फारजस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू से भी संबंध बताए जाते हैं। इस खुलासे से ड्रग उत्पादकों और कुछ खालिस्तानी तत्वों के बीच के कथित सम्बंधों को लेकर भी सवाल उठने लगे है, जिनमें से कुछ हाल ही में सामने आए है। इस वर्ष के शुरू में भारत में मुम्बई पुलिस ने कनाडा, पंजाब के जालंधर और आस्ट्रेलियाई शहर सिडनी से संचालन करने वाले ड्रग तस्करों के अंतर्राष्ट्रीय गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिनमें से कुछ के खालिस्तानी मूवमैंट से सम्बंध थे। सूत्रों के अनुसार भारतीय खुफिया एजैंसियां कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों से सहानुभूति रखने वालों पर नजदीकी नजर रखे हुए है जो ड्रग व्यापार में भी सक्रिय हो सकते है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!