Bajaj CT 110X जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

नई दिल्ली।

Bajaj Auto जल्द ही भारत में CT 110X मोटरसाइकिल को लॉन्च कर सकता है। ये मोटरसाइकिल बेहतरीन डिजाइन और फीचर अपडेट्स के साथ मार्केट में उतारी जाएगी। आपको बता दें कि नई मोटरसाइकिल को बजाज की पॉपुलर CT कम्यूटर रेंज में उतारा जाएगा। इस मोटरसाइकिल में ग्राहकों को कई बेहतरीन एक्सटीरियर फीचर्स देखने को मिलेंगे।

आपको बता दें कि कंपनी इसी महीने Bajaj CT 110X को भारत में लॉन्च कर सकती हैं। जानकारी के अनुसार ग्राहकों को इस मोटरसाइकिल में राउंड शेप के हेडलैंप दिए जाएंगे जिनके ऊपर मैट फिनिश वाला वाइजर भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वाइजर के ऊपर एक LED DRL भी दिया जाएगा जिससे मोटरसाइकिल की विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

जानकारी के अनुसार ग्राहकों को इस मोटरसाइकिल की हेडलाइट के ऊपर एक हेडलाइट ग्रिल भी दी जाएगी। इसके साथ ही मोटरसाइकिल की दोनों तरफ फेंडर्स दिए जाएंगे वहीं फ्रंट फोर्क को धूल -मिटटी से बचाने के लिए इसमें फ्रंट फोर्क गेटर्स भी ऑफर किए जाएंगे जिससे फोर्क सही-सलामत बना रहता।

अगर इस मोटरसाइकिल के साइड्स की बात करें तो आपको फ्यूल टैंक पर इस पर नये ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे जो इसे बेहद ही आकर्षक डिजाइन देते हैं। इतना ही नहीं मोटरसाइकिल में थाई ग्रिप के लिए इसमें टैंक पैड ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा, साइड पैनल पर उपयोग किए जाने वाले नए डिकल्स हैं। साथ ही, सामान ढोने के लिए एक रियर रैक है और इंजन को सुरक्षित रखने के लिए एक बैश प्लेट भी जोड़ी गई है। इस मोटरसाइकिल में 5-स्पोक, 17-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं।

फीचर्स की बात करें तो नई मोटरसाइकिल में डुअल क्लॉक इंस्ट्रूमेंट पैनल लगाए गए हैं। इनमें राइडर कई तरह की इन्फॉर्मेशन देख सकते हैं। जैसे करंट स्पीड, फ्यूल लेवल के साथ ट्रिप वगैरह। इंजन और पावर की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 115.45cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा जो इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि ये इंजन 9.41PS की मैक्सिमम पावर और 8.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में पूरी तरह से सक्षम होगा। इस इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!