चुनावी राज्यों में कोरोना टीका लगवाने की ‘रफ्तार पड़ी धीमी’

नई दिल्ली |

कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम की रफ्तार चुनावी राज्यों में अचानक सुस्त हो गई। असम में एक अप्रैल के मुकाबले 11 अप्रैल को केवल 28 प्रतिशत लोगों ने ही वैक्सीन की पहली डोज ली। प. बंगाल में ऐसे लोगों की तादाद घटकर 45 प्रतिशत, तमिलनाडु में 53 प्रतिशत और केरल में 74 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि केंद्रशासित पुड्डुचेरी में वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या एक अप्रैल के मुकाबले 3 गुना थी।

महाराष्ट्र में भी वैक्सीन कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है, फिर भी चुनावी राज्यों के मुकाबले सोमवार की सुबह स्थिति बेहतर थी। केरल में एक अप्रैल तक 30.15 लाख से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके थे। इस दिन राज्य में 84,729 लोगों को पहली बार वैक्सीन दी गई। पिछले 12 दिनों में वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या बढ़कर 43.33 लाख हो गई। इस दौरान वैक्सीन कार्यक्रम में शामिल होने वालों की सबसे अधिक 2.09 लाख की संख्या 2 अप्रैल को और सबसे कम 32,493 की संख्या 4 अप्रैल को दर्ज की गई।

तमिलनाडु में भी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या घटती-बढ़ती रही। एक अप्रैल तक यहां 27.57 लाख से अधिक लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके थे और उसी दिन 77,609 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान यहां एक दिन में सर्वाधिक 1.07 लाख लोगों को 10 अप्रैल को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई जबकि सबसे कम 6,372 लोगों को 5 अप्रैल को वैक्सीन लगाई गई।

राज्य में 12 अप्रैल तक वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा 33.16 लाख से आगे निकल गया। प.बंगाल में वैक्सीन लगवाने वालों की तादाद अपेक्षाकृत अधिक दर्ज की गई। यहां एक अप्रैल तक वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके 45.61 लाख में 1.72 लाख नए लोग और शामिल हुए। राज्य में चुनावी सरगर्मी के बीच 5 अप्रैल को सर्वाधिक 3.75 लाख और 11 अप्रैल को सबसे कम 78,322 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। 12 अप्रैल की सुबह राज्य में पहली खुराक ले चुके लोगों की संख्या 70.51 लाख हो गई।

असम में महीने की पहली तारीख तक वैक्सीन की एक डोज ले चुके 9.08 लाख लोगों में 28,966 नए लोग शामिल हुए। पिछले 11 दिनों में यहां सर्वाधिक 65,815 लोगों को 2 अप्रैल तथा सबसे कम 8177 लोगों को 11 अप्रैल को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। पांचों चुनावी राज्यों में केंद्र के प्रशासनिक नियंत्रण वाले पुड्डुचेरी में महीने की पहली तारीख को यहां 2165 लोगों को वैक्सीन दी गई। पिछले 11 दिनों में सबसे कम 616 लोगों को 6 अप्रैल को और सबसे अधिक 6657 लोगों को 11 अप्रैल को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। 12 अप्रैल तक पहली खुराक ले चुके लोगों की संख्या 93,816 तक पहुंच गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!