हरिद्वार में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार में महाकुंभ का आज तीसरा शाही स्नान है। कोरोना संकट के बीच मेष संक्रांति पर आज गंगा जी में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में जमा हुए हैं। आम श्रद्धालुओं द्वारा स्नान के बाद तमाम अखाड़ों के संतों का शाही स्नान होगा। सुबह से ही गंगा जी में स्नान का सिलसिला जारी है।

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। हर दिन देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना संकट के बीच कुंभ में लोग बेखौफ घूमते नजर आए। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी लोग पालन नहीं कर रहे हैं। इस दौरान प्रशासन भी बेबस नजर आया।

CM तीरथ सिंह रावत की अपील
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ में मेष संक्रांति और बैसाखी के पर्व पर होने वाले महाकुंभ के तृतीय शाही स्नान पर सभी श्रद्धालुओं से कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकुंभ के प्रथम और द्वितीय शाही स्नान का आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार और गंगा मैया के आशीर्वाद से अगला शाही स्नान भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कुंभ में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय पहले से निर्धारित कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ आदि अपना कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तृतीय शाही स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोविड को लेकर भारत सरकार द्वारा तय दिशानिर्देशों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज भी करते रहें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!