महाराष्ट्र में आज रात से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

महाराष्ट्र में लॉकडाउन तो नहीं लगा, लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 15 दिनों के राज्य व्यापी कर्फ्यू का किया ऐलान जरूर किया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। दवा की दुकानें खुली रहेंगी, दवा और खाने की होम डिलिवरी भी होगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ही परिवहन की सुविधाएं चालू रहेंगी। ई-कॉमर्स कंपनियों और निर्माण स्थलों पर काम की छूट दी गई है। खुले मैदान में राजनीतिक रैलियों में 200 हो सकेंगे शामिल, हॉल में क्षमता के 50 फीसद लोगों को ही अनुमति दी गई है। वहीं धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। सैलून, स्पा, स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग सेंटर, समुद्र तट, क्लब, स्विमिंग पूल, जिम, सिनेमा हाल इस दौरान बंद रहेंगे। फिल्म, टीवी धारावाहिकों और विज्ञापनों की शूटिंग पर भी पाबंदी लगाई गई है। कर्फ्यू का ऐलान होते ही महाराष्ट्र में काम कर पेट पाल रहे दूसरे प्रदेशों के मजदूरों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। इन मजदूरों ने अपने घरों को जाने की तैयारी शुरू कर ली है। बता दें, मंगलवारको देश भर में सामने आए 1.66 लाख नए मामलों में से अकेले 60 हजार से ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं।

महाराष्ट्र के हालात को देखते हुए लॉकडाउन लगाने की आशंकाएं जताई जा रही थीं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंटरनेट मीडिया के जरिए राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा तो नहीं की, लेकिन 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। बुधवार की रात आठ से कर्फ्यू प्रभावी होगा और एक मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य
महाराष्ट्र 60,212 35.19
उत्तर प्रदेश 17,963 7.23
दिल्ली 13,468 7.50
मध्य प्रदेश 8,998 3.53
कर्नाटक 8,778 10.83
केरल 7,515 11.80
तमिलनाडु 6,984 9.47
गुजरात 6,690 3.60
राजस्थान 5,528 3.75
बंगाल 4,817 6.24

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!