लाकडाउन में हाई कोर्ट रहेगा बंद, घर से काम करेंगे अधिकारी

बिलासपुर।

लाकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कामकाज स्थगित रखा जाएगा। इस दौरान नई याचिकाएं भी दायर नहीं की जा सकेंगी। अतिआवश्यक स्थिति निर्मित होने पर मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से किसी मामले की सुनवाई करने की व्यवस्था की जा सकती है।

इस दौरान अधिकारियों को घर से काम करना होगा। वहीं लाकडाउन में अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जिले में लाकडाउन की घोषणा के बाद हाई कोर्ट के अधिकारी-कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। कलेक्टर द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद हाई कोर्ट ने भी दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लाकडाउन के दौरान हाई कोर्ट में कामकाज स्थगित रखा जाएगा। इस दौरान कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भी सुनवाई बंद रहेगी। लाकडाउन में अधिकारी-कर्मचारियों की न्यूनतम संख्या पर हाई कोर्ट में जरूरी कार्यों का संचालन होगा। वहीं महाधिवक्ता कार्यालय में भी वकीलों की उपस्थिति नहीं रहेगी।

इस दौरान अतिआवश्यक प्रकरण की सुनवाई की जरूरत महसूस होने पर रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिस पर मुख्य न्यायाधीश की अनुमति लेकर सुनवाई करने की व्यवस्था की जाएगी। न्यायालयीन कार्रवाई स्थगित रहते हुए जरूरी कामकाज निपटाए जाएंगे। लेकिन इस दौरान नई याचिकाएं दायर नहीं की जा सकेंगी।

लाकडाउन में हाई कोर्ट के सभी अधिकारी घर से काम करेंगे। इसी तरह संबंधित अनुभाग प्रभारी जरूरत होने पर तत्काल उपस्थित रहेंगे। हाई कोर्ट ने रजिस्ट्री आफिस के अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि इस दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ना है।

जरूरी होने पर उन्हें अचानक तत्काल उपस्थित होना पड़ेगा। इस बीच जिले में लाकडाउन विस्तारित होेने पर हाई कोर्ट में भी कामकाज बंद रहेगा। वहीं लाकडाउन की अवधि समाप्त होेने पर हाई कोर्ट का कामकाज फिर से सिस्टम में वापस शुरू हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!