सलमान ख़ान ने रिलीज़ किया ‘मेजर’ का हिंदी टीज़र

नई दिल्ली।

26/11 मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक फ़िल्म मेजर का हिंदी टीज़र सलमान ख़ान ने सोशल मीडिया में रिलीज़ किया। फ़िल्म मुख्य रूप से तेलुगु में बनायी गयी है, जिसे मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म का निर्माण तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने किया है, जबकि निर्देशक शशि किरण टिक्का हैं।

टीज़र शेयर करने के साथ सलमान ने लिखा- इसे कहते हैं धमाकेदार टीज़र। इसे लॉन्च करके वाकई बहुत ख़ुश और गौरवान्वित हूं। पूरी टीम को बधाई और मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को सलाम। टीज़र में मेजर के स्कूली दिनों से मुंबई के होटल ताज पर हुए आतंकी हमले तक के दृश्यों को समेटा गया है। 2008 में हुए इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने जांबाज़ी दिखाते हुए शहादत पायी थी। फ़िल्म में अदिवी शेष मेजर संदीप के रोल में दिखेंगे। वहीं, सई मांजरेकर उनकी प्रेमिका के किरदार में हैं। प्रकाश राज भी एक अहम किरदार में नज़र आएंगे। शोभिता धूलिपाला एनआरआई के रोल में हैं।
टीज़र सोमवार को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में रिलीज़ किया, जिसमें फ़िल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई। इसमें तेलुगु मीडिया को इनवाइट किया गया था, जबकि बाक़ी भाषाओं की मीडिया को वर्चुअली शामिल किया गया। अदिवी शेष ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बताया कि फ़िल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज़ किया जाएगा, क्योंकि यह ऐसी फ़िल्म है, जिसे बड़े पर्दे के अनुभव के लिए बनाया गया है। फ़िल्म का तेलुगु टीज़र महेश बाबू ने सोशल मीडिया में रिलीज़ किया है, जबकि मलयालम टीज़र पृथ्वीराज सुकुमारन ने रिलीज़ किया। फ़िल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
पहले एक इंटरव्यू में अदिवी शेष ने मेजर के माता-पिता की सहमति हासिल करने की जद्दोजहद को याद करते हुए बताया था कि उनके पिता को यक़ीन नहीं हुआ कि कोई पिछले 10 साल से मेजर संदीप की जिंदगी पर शोध कर रहा है और उनके जीवन से प्रेरित एक कहानी बताना चाहता था। उन्हें विश्वास नही हो रहा था कि हैदराबाद का कोई दक्षिण भारतीय लड़का, जो यूएस में पला बढ़ा है, मतलब वहां से आकर कोई फ़िल्म बना सकता है। चूंकि वो मुझ पर विश्वास नहीं करते थे, मेरी टीम और मैं हम सभी अंकल और आंटी से मिलते रहे, मुझे लगता है कि चौथी या पांचवीं बार के बाद, उन्होंने मुझ पर थोड़ा भरोसा करना शुरू कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!