केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 28% होगा डीए

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केन्द्र सरकार 1 जुलाई 2021 से केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर से शुरू कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी कर्मचारियों को 17 परसेंट की दर से DA, DR मिलता है, जो बढ़कर 28 परसेंट हो सकता है। पिछले महीने ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सभा में लिखित जवाब में बताया था कि 1 जुलाई से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को डीए का पूरा फायदा मिलेगा। उन्हें जनवरी से जून 2021 तक के लिए फ्रीज किए गए DA के साथ इसमें हुई बढ़ोत्तरी का पैसा भी दिया जाएगा।

17 से बढ़कर 28 परसेंट हो सकता है DA

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स ने ताजा आंकड़ों में बताया है कि जनवरी से जून 2021 की अवधि के लिए DA में कम से कम 4 परसेंट बढ़ोतरी हो सकती है। जनवरी से जून 2020 के लिए 3 परसेंट और जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए DA में 4 परसेंट बढ़ोत्तरी की घोषणा हुई थी। इसके बाद पिछले साल भी कैबिनेट ने DA 4% बढ़ाने पर हामी भरी थी। इन सभी घोषणाओं को मौजूदा DA में जोड़ दिया जाए तो कुल महंगाई भत्ता 28% पहुंच जाएगा।

फैमिली पेंशन में ढाई गुना बढ़ोत्तरी

केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा लगभग ढाई गुना तक बढ़ा दी है। इसे बढ़ाकर अब 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। अभी तक फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा 45,000 रुपये प्रति माह थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!