वैक्सीन वितरण पर बोले WHO प्रमुख, अमीर और गरीब देशों के लिए चौंकाने वाला असंतुलन

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा है कि गरीब देशों के लिए कोविड-19 टीकों के वितरण में ‘चौंकाने वाला असंतुलन’ है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि 220 देशों और अर्थव्यवस्थाओं में से 194 में अब टीकाकरण शुरू हो गया है, जबकि अभी 26 देश ऐसे हैं जहां टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है। इन 26 देशों में से 7 को वैक्सीन मिल चुकी है और वह जल्द ही टीकाकरण शुरू कर देंगे और आने वाले दिनों में 5 और देशों को कोरोना की वैक्सीन मल जाएगी।

टेड्रोस ने कहा कि कई कारणों से अभी भी 14 देशों में टीकाकरण शुरू नहं हुआ है। कुछ देशों ने COVAX के माध्यम से टीके का अनुरोध नहीं किया है, कुछ टीकाकरण के लिए अभी तक तैयार नहीं हैं और कुछ आने वाले हफ्तों और महीनों में टीकाकरण शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि COVAX ने पिछले छह सप्ताह में 100 से अधिक देशों और अर्थव्यवस्थाओं को वैक्सीन की 38 मिलियन (3.8 करोड़) से अधिक खुराक वितरित की है। अधिकांश देशों में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं या सभी जोखिम वाले समूहों को कवर करने के लिए पर्याप्त टीके नहीं हैं। टीकों के वैश्विक वितरण में एक चौंकाने वाला असंतुलन बना हुआ है।टेड्रोस ने कहा कि अमीर देशों में औसतन, चार में से लगभग एक व्यक्ति को एक टीका प्राप्त हुआ है, जबकि गरीब देशों में यह आंकड़ा 500 से एक है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा मार्च के अंत तक लगभग 100 मिलियन (10 करोड़) खुराक वितरित करने का लक्ष्य था, लेकिन आपूर्ति में उल्लेखनीय कमी के कारण हम केवल 38 मिलियन (3.8 करोड़) खुराक ही वितरित कर पाए हैं। हमें उम्मीद है कि अप्रैल और मई के इसमें रफ्तार आएगी।अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने हाल ही में अमीर देशों से गरीब देशों को अधिक वैक्सीन की खुराक दान करने का आह्वान करते हुए कहा था कि गरीब राष्ट्र बिना किसी मदद के ‘गहन आर्थिक त्रासदी’ का सामना करना पड़ सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!