चीन ने अलीबाबा पर लगाया 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना

चीन की सरकार अपने अरबपति कारोबारी जैक मा के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। कई तरह से परेशान करने के बाद अब चीनी सरकार ने उनकी कंपनी पर 2.78 अरब डॉलर यानी करीब 18 युआन (चीनी मुद्रा) का जुर्माना लगाया है। सरकार ने अलीबाबा पर एकाधिकार विरोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और इसी मामले में जुर्माना लगाया गया है। इसे अलीबाबा के खिलााफ हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अधिकारियों का कहना है कि अलीबाबा ग्रुप ने न केवल एंटी-मोनोपोली नियमों का उल्लंघन किया है, बल्कि बाजार में अपनी साख का दुरुपयोग भी किया है। पिछले साल दिसंबर में ही चीनी की सरकार ने अलीबाबा ग्रुप पर मोनोपोली यानी एकाधिकार के गलत इस्तेमाल को लेकर जांच के आदेश दिए थे।

जैक मा से क्यूं नाराज है सरकार?

पिछले साल अक्टूबर में जैक मा ने चीन सरकार की आलोचना की थी, जिसके बाद से वो कुछ महीनों के लिए लापता हो गए थे। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो-हल्ला मचा, तो कुछ महीनों बाद जैक मा एक ग्रामीण शिक्षक पुरस्कार समारोह में शामिल दिखे थे। लेकिन उसके बाद से उनकी खबरें आनी लगातार कम होती गईं। अब सरकार ने उन पर अरबों डॉलर का जुर्माना ठोक दिया है। वैसे जुर्माने की यह राशि 2019 में अलीबाबा द्वारा कमाए गए रेवेन्यू के लगभग 4 फीसदी के ही बराबर है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!