नोएडा की लुक्सर जेल में परिजनों से यूं गुफ्तगू कर रहे थे कैदी

ग्रेटर नोएडा |

यूपी के ग्रेटर नोएडा में जिला जेल (लुक्सर जेल) के अंदर कर्मचारियों के मोबाइल से वॉट्सऐप कॉलिंग के जरिए कैदी और बंदी अपने परिजनों से गुफ्तगू कर रहे हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को महिला बैरक में तैनात महिला होमगार्ड से एक मोबाइल और चार्जर मिलने पर हुआ।

महिला होमगार्ड ने मोबाइल कपड़ों में छुपाया था। इससे 6 से 7 नंबरों पर वॉट्सऐप कॉलिंग की गई थी। जेल प्रशासन ने महिला होमगार्ड को कारागार अधिनियम में नामजद कर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड 5 मिनट कॉल करने के बदले कैदियों से 100 रुपये वसूलती थी।

‘कई दिनों से मिल रही थी शिकायत’
जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि जेल के अंदर मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर महिला बैरक में बंदियों और कैदियों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।
इसके बाद महिला होमगार्ड साधना की महिलाकर्मियों ने तलाशी ली। उसके अंडरगारमेंट से मोबाइल और चार्जर मिला। साधना ने अधिकारियों को बताया कि मोबाइल किसी और होमगार्ड का है। जिला कारागार की हेड वॉर्डन कैलाश्री ने मामले में ईकोटेक-1 थाने में केस दर्ज कराया है।

मोबाइल से सिम गायब
जेल के अंदर महिला होमगार्ड से मोबाइल बरामद हुआ पर उसमें सिम नहीं मिली। आशंका है कि महिला होमगार्ड ने सिम को निगल लिया। इसके लिए उनकी जांच कराई जाएगी। आरोपी होमगार्ड प्रेग्नेंट है। इस घटनाक्रम के दौरान तबीयत खराब होने पर वह बेहोश भी हो गई थीं। इस कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है।

पैसे देकर परिजनों से बात
जेल के अंदर महिला होमगार्ड से मिले मोबाइल से 6 से 7 अलग-अलग नंबरों पर वॉट्सऐप कॉलिंग की गई थी। आशंका है कि यह कॉल कैदियों और बंदियों से रुपये लेकर उनके परिजनों से कराई गई है। सूत्रों के अनुसार 5 मिनट कॉल करने के 100 रुपए और 10 मिनट कॉल करने के 200 रुपए लिए जाते थे।

इतनी जांच के बाद अंदर कैसे पहुंचा फोन?
बंदियों के मोबाइल के इस्तेमाल पर पांबदी के तमाम दावे इस घटना से एक बार फिर खोखले साबित हो गए हैं। जेल प्रहरियों की सख्ती और तलाशी के साथ ही तकनीकी इस्तेमाल के बावजूद फोन अंदर चला गया। सवाल यह है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच गया? 15 दिन पहले मेनका गांधी ने एक ट्वीट कर जेल के अंदर मोबाइल चलने की शिकायत भी की थी। हालांकि जेल प्रशासन ने शिकायत को पुरानी बताया था।
जेल से धमकी की मिलती रही हैं शिकायतें
जेल के अंदर बंद तमाम बदमाशों से धमकी मिलने की शिकायतें लोग कई बार कर चुके हैं। जिले के बड़े गैंग के कई बदमाशों पर जेल से ही अपना गैंग ऑपरेट करने के आरोप लगते रहे हैं। इससे अलग जेल के अंदर बंद बंदी कई बार लेटर जारी कर जेल के अंदर फैले भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत कर चुके हैं। वह मोबाइल फोन यूज करने से लेकर नशीली पदार्थों के इस्तेमाल होने का भी जिक्र कर चुके हैं।

जेल में लगा जैमर नहीं करता काम
लुक्सर जेल के अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल में जैमर 2जी या 3जी का लगा है। इसमें 4जी सिम से नेटवर्क आ जाते हैं और जेल के अंदर से कॉल हो जाती है। अब जेल के अंदर लगे जैमर को 4जी कराने की तैयारी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की कॉलिंग ना हो सके।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!