ड्रैगन से आखिरी जंग तक लड़ने को तैयार है देश, अमेरिका भी साथ : ताइवान

ताइपेई (रॉयटर्स)। ताइवान और चीन के बीच दुश्‍मनी जग जाहिर है। एक तरफ जहां चीन ताइवान पर अपना अधिकार जताता है वहीं दूसरी तरफ ताइवान खुद को एक स्‍वतंत्र देश मानता है। यही वजह है कि दोनों के बीच तीखी बयानबाजी से लेकर डराने और धमकाने की बात भी होती रहती है। ये सिलसिला अब भी जारी है। दरअसल, चीन के तानाशाही रवैये से परेशान ताइवान ने साफ कर दिया है कि यदि चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में अपने फाइटर जेट भेजे और उसकी धरती पर हमला किया तो ताइवान भी चुप नहीं बैठेगा। ताइवान चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा और वो अंतिम लड़ाई तक लड़ने के लिए तैयार है।

ताइवान ने ये जवाब चीन के उस कदम के बाद दिया है जिसके तहत बुधवार को ड्रैगन के लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए थे। चीन का ये रवैया इसलिए भी है क्‍योंकि वो नहीं चाहता है कि ताइवान अमेरिका से बेहतर संबंध स्‍थापित करे। वहीं ताइवान और अमेरिका लगातार नजदीक आ रहे हैं। ताइवान को अमेरिका हथियारों की सप्‍लाई और हथियारों का सौदा भी कर रहा है।

आपको बता दें कि चीन के लड़ाकू विमानों द्वारा ताइवान के हवाई क्षेत्र का अतिक्रमण करने पर वो कई बार पहले भी चीन को चेतावनी देता रहा है। इसके बाद भी चीन के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। चीन के लड़ाकू विमान लगभग हर रोज की इस तरह से ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल होते हैं। सोमवार को चीन ने बताया था कि वो ताइवान के नजदीक एक अभ्‍यास कर रहा है। इसके बाद ताइवान ने जानकारी दी थी कि चीन के 15 एयरक्राफ्ट, 12 फाइटर जेट उसके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में घुसे थे। इनमें एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट भी शामिल थे। इनकी पॉजीशन ताइवान और फिलीपींस के बीच मौजूद बाशी चैनल में थी।

इसके बाद ताइवान ने चीन लड़ाकू विमानों को चेतावनी देने के मकसद से अपने विमान भी भेजे थे। यूएस नेवी का कहना है कि उसका गाइडेड मिसाइल डिस्‍ट्रॉयर जॉन एस मैक्‍केन ने ताइवान स्‍ट्रेट से नियमित निगरानी के दौरान वहां से गुजरा था। चीन का कहना है कि उसने इसका पीछा भी किया और इस पर निगाह भी रखी थी। ताइवान ने अमेरिकी जंगी जहाज की इस इलाके में मौजूदगी पर नाराजगी जताई है। ताइवान का कहना है कि जंगी जहाज मैक्‍केन की मौजूदगी इस पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल सकती है। इसके जवाब में अमेरिका ने कहा है कि वो ताइवान की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़ा है। वो चीन की जबरदस्‍ती और तानाशाही रवैये का पुरजोर विरोध करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!