केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने, सिंहदेव बोले – राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण

रायपुर। कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के सवालों का स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने करारा जवाब दिया है। सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से जो वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है, उसे लगाने के मोर्चे पर विभाग डटा है। प्रदेश में टीकाकरण राष्ट्रीय कवरेज से ज्यादा हुआ है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया था कि कुछ राज्य 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसका मतलब यह लगाया जाना चाहिए कि उन्होंने अपने-अपने राज्यों में सभी स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण कर लिया है। लेकिन तथ्य बिल्कुल अलग हैं।

सिंहदेव ने कहा कि राज्य की लगभग 10 फीसद आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस माह के अंत तक 45 से अधिक आयु समूह के 58 लाख 66 हजार 599 लोगों को पहली डोज देकर सुरक्षित कर लिया जाए। यह कुल आबादी का 20 फीसद है। अभी तक इस आयु समूह के 25 लाख 25 हजार 833 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। फिर भी अभी कुछ लोगों के मन में तरह-तरह की भ्रांतियां है कि इससे प्रजनन क्षमता में असर होगा या बीमार नहीं है तो क्यों लगवाएं, या बीमार पड़ जाएंगे।विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक, भारत सरकार के ड्रग रेगुलेटर अथारिटी सभी यह कह रहे हैं कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, हर्षवर्धन के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने ट्वीट किया, एक व्यक्ति लगातार देश के दो पूंजीपति परिवारों का ध्यान रख रहा है, उनके बच्चों को रोजगार दे रहा है। सब कुछ उनके नाम कर रहा है। तो इसका मतलब यह लगाया जाना चाहिए कि उन्होंने देश के 130 करोड़ लोगों को रोजगार, शिक्षा, आवास और स्वास्थ्य दे दिया है। लेकिन तथ्य बिल्कुल अलग हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!