बाहुबली मुख्तार अंसारी को रोपड़ से बांदा लाने के दो रूट प्लान, मंगलवार सुबह पहुंचेगी UP पुलिस टीम

पंजाब के रोपड़ जिले की रूप नगर जेल में 15 महीने से बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की उत्तर प्रदेश वापसी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के 24 थानों में 52 केस दर्ज हैं।

मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से 21 जनवरी 2020 को पंजाब के रोपड़ जिला के रूपनगर जेल में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान करीब 54 बार मुख्तार को उत्तर प्रदेश के केस में वापस लाने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार तारीख मिलती रही। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुख्तार अंसारी की घर वापसी हो रही है। बाहुबली को लाने उत्तर प्रदेश पुलिस की करीब सौ सदस्यीय टीम बांदा से पंजाब जा रही है जो कि मंगलवार की सुबह तक रोपड़ जिले में पहुंचेगी। टीम को काफी लम्बा सफर तय करना है। मुख्तार को लेकर भारी भरकम टीम आठ अप्रैल तक बांदा जेल पहुंचेगी। सड़क मार्ग से बाहुबली को बांदा लाने में पुलिस की टीम को करीब 1800 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।सपा विधायक मुख्तार को आठ अप्रैल तक जेल में शिफ्ट किया जाना है। मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस ने दो रूट प्लान बनाये हैं। इसमें पहला प्लान तो मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा पुलिस रूपनगर जेल से रोपड़ से निकल कर सोनीपत, पानीपत होते हुए  ईस्टर्न पेरीफ़ेरल एक्स्प्रेसवे होते हुए यमुना एक्स्प्रेस्वे से ताज एक्सप्रेस- वे (आगरा) से इटावा पहुंचने के बाद औरेया होते हुए  बेला रोड से सीधे जालौन के जोल्हूपुर मोड़ से हमीरपुर होते हुए चिल्ला रोड से बांदा पहुंचने की योजना है। यह करीब 880 किलोमीटर की दूरी है, जिसको तय करने में करीब 14 घंटे का समय लगेगा।

दूसरा प्लान यह है कि रोपड़ के रूप नगर जेल से नेशनल हाई-वे 205 ए की तरफ से कुराली बाईपास होकर नेशनल हाई-वे 44 और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सपेर्स वे और ताज एक्सप्रेसवे से जालौन उरई से होते हुए एमडीआर के बाद झांसी मीरजापुर हाईवे होकर महोबा राठ रोड से नेशनल हाई-वे 35 से सीधा बांदा जा सकते है। रोपड़ से इस सफर में करीब 17 घंटे लगेंगे। इस रूट से रोपड़ से बांदा दूरी करीब 990 किलोमीटर की है। दोनों रूट प्लान में से एक तो मंगलवार शाम को फाइनल होगा। इसके साथ ही प्लान यह है कि सहारनपुर के रास्ते यूपी में आएं और वहां से बांदा आएं। रूट के तमाम जिलों के कप्तानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मुख्तार अंसारी को सड़क मार्ग से लाने वाली टीमों के साथ एक-एक बैक अप टीम भी साथ चलेगी।पुलिस टीम का बड़ा काफिला: रोपड़ से मुख्तार अंसारी को आठ अप्रैल तक बांदा जेल में शिफ्ट किया जाना है। आज बांदा पुलिस लाइन परिसर से वाहनों का काफिला रोपड़ रवाना हो गया। इसमें एक छोटा वज्र वाहन, एक एंबुलेंस, सीओ की बोलेरो और नीले रंग की सातपुलिस जीपें अलग-अलग दिशा से होकर निकलीं। काफिले में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह दारोगा, 20 हेड कांस्टेबल व 20 कांस्टेबल समेत करीब सौ लोग शामिल हैं। बांदा पुलिस का स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) भी टीम के साथ है। यह पूरी टीम अत्याधुनिक असलहों से लैस है। एक एंबुलेंस भी साथ है। इसके साथ स्वास्थ्य टीम में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ और जरूरी दवाएं भी हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!