देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए मामले

भारत में कोरोना महामारी की रफ्तार घातक होती जा रही है। देशभर में कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो अबतक देश में आए एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को देश में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 97,894 मामले मिले थे। नई उछाल के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ को पार कर दई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,03,558 नए मामले मिले हैं। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,25,89,067 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को महामारी से 478 और लोगों की जान गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,82,136 है।रविवार को पीएम मोदी ने देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और संकमण को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण को बेहद गंभीरता के साथ अपनाने पर जोर दिया। बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!