मप्र में 118 साल की महिला ने लगवाया कोरोना टीका, कहा-सब लोग टीका लगवाओ, कछु दिक्कत नइयां

मध्यप्रदेश के सागर जिले के खिमलासा स्वास्थ्य केंद्र में 118 साल की बुजुर्ग महिला ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. भूपेंद्र कुर्मी के अनुसार सदरपुर टांडा निवासी तुलसा बाई बंजारा पति मोती बंजारा के आधार कार्ड में उनकी जन्म तारीख एक जनवरी 1903 लिखी है। इस हिसाब से उनकी उम्र 118 साल है।

कलेक्टर ने कहा- तुलसा बाई देश की सबसे अधिक उम्र की महिला

सागर के कलेक्टर दीपक सिंह ने ट्वीट कर दावा किया है कि तुलसा बाई देश की सबसे अधिक उम्र की महिला हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद तुलसा बाई ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और जिले के सभी लोगों से अपील है कि वे भी अपने पास वाले स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवाएं।

वैक्सीन लगवाने के बाद तुलसा बाई ने कहा- सब लगवाओ टीका, कछु दिक्कत नइयां

वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने बुंदेली भाषा में कहा कि हमने लगवाओ टीका, तो हम अच्छे हो गए। सो सब लगवाओ, कछु दिक्कत नइयां। बीमारी भग जाए, इसलिए सब लोग टीका लगवाओ, तो सब अच्छे हो जेओ। कलेक्टर दीपक सिंह व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर तुलसा बाई का संदेश भी साझा किया है, जिसमें वह लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील कर रही हैं। बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि यहां अब तक सौ साल के ऊपर की दो महिलाओं ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!