देश में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में आए 43 हजार से ज्यादा मामले

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने से नए मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान करीब 200 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 197 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटों में एक्टिव केस भी तेजी से बढ़े हैं।

दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ज्यादातर नए मामले इन्हीं आठ राज्यों से हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा शामिल हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन बढ़ गया है।

देश में अब तक कुल 1.15 करोड़ मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1.15 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार 130 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमे से 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार 288 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 9 हजार 87 हो गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 59 हजार 755 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के एक्टिव केस बढ़े

देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 20,693 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर 2.66% हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 22,956 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 95.96% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.38% है।

देश में अब तक 23.3 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 23.3 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 20 मार्च, 2021 तक 23,35,65,119 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,33,602 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 4.46 करोड़ से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 4 करोड़ 46 लाख 3 हजार 841 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 25,40,449 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!