Sensex 585 अंक लुढ़का; HCL Tech, Infosys, Dr Reddy’s के शेयर टूटे

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को भी एक फीसद से ज्यादा की टूट के साथ बंद हुए। अमेरिका में बॉन्ड से होने वाली आमदनी में वृद्धि के बीच शेयर बाजार लुढ़क गए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 585.10 अंक यानी 1.17 फीसद की टूट के साथ 49,216.52 अंक  के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 163.40 अंक यानी 1.11 फीसद लुढ़ककर  14,557.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें सत्र में लाल निशान के साथ बंद हुए। उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय में करीब 500 अंक तक चढ़ गया था लेकिन बाद में उसमें यह गिरावट देखने को मिली। 

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो आईटी इंडेक्स तीन फीसद तक लुढ़क गया। दूसरी ओर फार्मा इंडेक्स में भी दो फीसद तक की गिरावट देखने को मिली। 

निफ्टी पर HCL Technologies, Infosys, Dr Reddy’s Laboratories, Divis Labs और Hero MotoCorp के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, आईटीसी, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, ग्रासिम और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

सेंसेक्स पर ये शेयर टूटे

Sensex पर एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.97 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह इन्फोसिस के शेयर भी 3.67 फीसद तक टूट गए। इनके अलावा डॉक्टर रेड्डीज, टेक महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, बजाज फिनजर्व, एशियन पेंट, लार्सन एंड टुब्रो, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और अल्ट्राकेट सीमेंट के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सिओल में शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद हुए। 

जानें गिरावट की वजह

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में प्रमुख (रिसर्च) विनोद नायर ने कहा, ”जनवरी के बाद अमेरिकी बॉन्ड से होने वाली आमदनी के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाने के बाद भारतीय इक्विटी मार्केट में प्रारंभिक सत्र में बनी बढ़त खत्म हो गए और बाजार लुढ़क गए।”उन्होंने कहा कि अन्य वैश्विक बाजारों की तुलना में भारतीय बाजारों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला क्योंकि देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि एवं FII निवेश में कमी से निवेशकों ने अधिक सतर्क रुख अपनाया। 

सम्बंधित खबरे

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!