महाराष्‍ट्र में बेकाबू हुई कोरोना महामारी, पंजाब और केरल भी बढ़ा रहे हैं चिंता,संकट की आहट

पिछले साल महामारी के चलते लोग घरों में कैद रहे। नये साल में कोरोना से निजात की उम्मीदें थीं, लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते मामले संकट की तरफ इशारा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में निर्णायक कदम उठाने के लिए कहा। एंटीजन टेस्ट नहीं, आरटी-पीसीआर पर ही भरोसा करने को कहा। पिछले 15 दिनों में कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक है और बाकी राज्यों में भी ऐहतियात बरतने और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर एक नजर।

102 दिन का रिकॉर्ड टूटा, देश में 35,871 नए मामले:देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण 35,871 नए मामले सामने आए। गंभीर चिंता का कारण महाराष्ट्र में ही अकेले 16 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। इतनी बड़ी संख्या में नए मामले 102 दिन बाद सामने आए हैं। इन मामलों के साथ अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 1,14,74,605 हो गई है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कोरोना की जांच और टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया है।

महाराष्ट्र में रिकवरी रेट में आई कमी

इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस और मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की श्रेणी में अव्वल हो गया है। ज्यादातर नए केस मुंबई, नागपुर, पुणे इत्यादि से सामने आए हैं। चिंताजनक यह है कि रिकवरी रेट पहले के मुकाबले कम हुआ है। अब यह 92.21 से घटकर 91.26 हो गया है। नए केसों में 85 फीसद एसिंप्टोमैटिक है।

पंजाब में मृत्यु दर पिछली बार से ज्यादा

एक तरफ देशभर में नए केस लगातार बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां दूसरे दौर के संक्रमण में मृत्यु दर पहले से ज्यादा है। पिछले हफ्ते पंजाब कोरोना से हुई मौतों के मामले में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है।

ब्रिटेन, द. अफ्रीका और ब्राजील के स्ट्रेन के 400 मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्रिटेन, द. अफ्रीका और ब्राजील पाए गए में कोरोना के नए म्यूटेंट से इस समय देश के 400 लोग पीड़ित हैं। चार मार्च को इन म्यूटेंट से 242 लोग पीड़ित थे। लेकिन दो हफ्ते के अंदर यह संख्या बढ़कर 400 हो गई।

कई हिस्‍सों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन 

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक सख्त लॉकडाउन है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है। इनमें नागपुर, पुणे, अकोला, परभणी, औरंगाबाद, अमरावती, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रोपड़, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं। 

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!