आज है भीष्म द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

भीष्म द्वादशी को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मनाया जाता है। इस दिन भीष्म पितामह की स्मृति में व्रत किया जाता है। इस दिन महाभारत के भीष्म पर्व अध्याय का पाठ किया जाता है। साथ ही इस तिथि को कृष्ण जी की पूजा भी की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भीष्म पितामह ने भीष्म अष्टमी के दिन यानी माघ माह की अष्टमी तिथि को अपने शरीर का त्याग किया था। लेकिन उनके लिए सभी अनुष्ठानों और धार्मिक गतिविधियों को करने के लिए द्वादशी तिथि का चयन किया गया था। यही कारण है कि उनका निर्वाण दिवस द्वादशी तिथि को मनाई जाती है।

भीष्म द्वादशी का पूजा मुहूर्त:

माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, 24 फरवरी, बुधवार

द्वादशी तिथि आरंभ- 23 फरवरी 2021, मंगलवार शाम 6 बजकर 06 मिनट से

द्वादशी तिथि समाप्त- 24 फरवरी 2021, बुधवार शाम 6 बजकर 07 मिनट तक

भीष्म द्वादशी का महत्व:

मान्यता है कि भीष्म द्वादशी के दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। साथ ही उन्हें समार्थ्यनुसार दक्षिणा भी देना चाहिए। इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही धन-संतान की प्राप्ति भी होती है। ध्यान रहे कि ब्रह्माणों को भोजन कराकर ही खुद भोजन करें। इस दिन व्रत करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि जो व्यक्ति भीष्म द्वादशी के दिन अपने पितरों के निमित दान करेगा तो उसे सदैव प्रसन्नता ही प्राप्त होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!