जी-7 की बैठक में भारत का रहेगा अहम रोल, चीन से मिल रही चुनौती पर होगी अमीर मुल्‍कों की नजर

लंदन, । 17 फरवरी को औद्योगिक देशों के समूह जी-7 की बैठक में सबकी नजर भारत पर रहेगी। जी-7 की अध्‍यक्षता कर रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत, ऑस्‍टेलिया और दक्षिण कोरिया को इस शिखर सम्‍मेलन में एक अतिथ‍ि देश के तौर पर बुलाया है। भारत के प्रति दुनिया के विकसित मुल्‍कों की दिलचस्‍पी यूं ही नहीं है। भारत की तेजी से उभरती अर्थव्‍यवस्‍था और दुनिया में चीन की बढ़ती आक्रामकता से सबकी निगाहें उस पर टिकी है। पिछले वर्ष कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्‍टीफन हार्पर की अध्‍यक्षता वाले थिंक टैंक ने ब्रिटेन से कहा था कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन को टक्‍कर देने के लिए भारत का सहयोग करना चाहिए। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत को बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। इसके बाद से भारत को लेकर अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों के नजरिए में भारी बदलाव आया है।

जी-7 की एकजुटता चीन को संदेश

  • प्रो. हर्ष पंत का कहना है कि जी-7 की एकजुटता कहीं न कहीं चीन के लिए एक संदेश है। खासकर इंडो-पैसिफ‍िक और दक्षिण चीन सागर में चीन की चुनौती को देखते हुए यह काफी अहम है। इंडो पैसिफ‍िक क्षेत्र न केवल व्‍यापारिक दृष्टि से बल्कि सामरिक रूप से काफी अहम है।
  • दुनिया भर की लगभग दो तिहाई आबादी इसी इलाके में बसी है। दुनिया का आधे से ज्‍यादा व्‍यापार भी इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है। भारत और जापान पर इसका सीधा प्रभाव है। दोनों देश इन सागरों पर बसे हैं। यूरोपीय देशों के भी यहां हित जुड़े हैं।
  • भारत, जापान और फ्रांस के लिए इंडो पैसिफ‍िक क्षेत्र किसी सुदूर क्षेत्र की सामरिक रणनीति का मसला नहीं बल्कि निकटता का ममला है। फ्रांस अधिकृति कई द्वीप इंडो पैसिफ‍िक क्षेत्र में आते हैं।
  • प्रो. पंत का कहना है कि कोविड-19 और गिरती अर्थव्‍यवस्‍था की मार झेल रहा अमेरिका शायद इंडो पैसिफ‍िक क्षेत्र में पूरा ध्‍यान केंद्रीत कर पाए। उधर, चीन लगातार प्रशांत और हिंद महासागर में अपनी ताकत का इजाफा कर रहा है। दक्षिण चीन सागर पर भी वह दबदबा बनाए जा रहा है। इसको लेकर उसका आए दिन फ‍िलीपींस, वियतनाम और इंडोनेशिया से टकराव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो रही है। इस क्षेत्र में चीन से निपटना एक बड़ी चुनौती। ऐसे में जी-7 की एकजुटता चीन के लिए एक कड़ा संदेश होगा।

जी-7 और उसकी चुनौतियां

व्‍यापारिक और नई सामरिक चुनौतियों के बावजूद जी-7 समूह के सदस्‍यों के बीच कई असहमतियां भी हैं। इसके पूर्व के जी-7 की बैठक में पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और अन्‍य सदस्‍य देशों के बीच मतभेद उभर कर आए थे। अमेरिका का आरोप था कि दूसरे देश अमेरिका पर भारी आयात शुल्‍क लगा रहे हैं। इसके अलावा पर्यावरण के मुद्दे पर भी सदस्‍य देशों के बीच गहरे मतभेद उभरे थे। इसके अलावा इस समूह की निंदा इस बात के लिए भी होती रही है कि बैठक में वैश्‍विक राजनीति और आर्थिक मुद्दे नदारद रहते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस समूह में एक बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्‍व नहीं होता है। अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण गोलार्ध का कोई देश इस समूह का सदस्‍य नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!