दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी की नई SOP

नई दिल्‍ली। दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (standard operating procedure, SOP) में बदलाव किया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी इस एसओपी में भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए निर्देश हैं। मंत्रालय ने कहा है कि नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) 22 फरवरी को रात 11 बजकर 59 मिनट से प्रभावी होगी।

अपडेट एसओपी दो भागों ए और बी में बंटी हुई है। पार्ट ए में जारी दिशानिर्देश ब्रिटेन, यूरोप और मध्य पूर्व से आने वाली उड़ानों को छोड़कर भारत में आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए है जबकि पार्ट बी में इन स्थानों से आने जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए है। भाग A में जारी दिशानिर्देश चार खंडों में बंटा हुआ है। इसमें भारत की यात्रा की योजना बनाते वक्‍त नियमों का अनुपालन, विमान पर सवार होने से पहले निर्देशों का पालन और यात्रा के दौरान और आगमन के बाद नियमों का अनुपालन करना होगा।

भाग A में जारी दिशानिर्देश के अनुसार यात्री को यात्रा से पहले एक सेल्‍फ डिक्‍लेरेशन यानी स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा। साथ ही आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट जमा करनी होगी। यात्रियों को घोषित करना होगा कि वे आगमन के बाद उपयुक्त प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों के मुताबिक 14 दिनों के लिए होम क्‍वारंटीन का पालन करेंगे। जारी दिशा निर्देशों में उन लोगों को राहत दी गई है जो अपने परिवार के किसी सदस्‍य की मृत्यु की स्थिति पर भारत आ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए किसी भी नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!