वर्ल्‍ड बैंक की प्रेसीडेंट बनेंगी पेप्सिको की पूर्व भारतीय CEO इंद्रा नूई, ट्रंप प्रशासन नाम पर कर रहा विचार



वर्ल्‍ड बैंक के वर्तमान प्रेसीडेंट जिम योंग किम फरवरी में रिटायर होने वाले हैं। उनके पद के लिए ट्रंप प्रशासन कुछ नामों पर विचार कर रहा है और इन नामों में से एक नाम, इंद्रा नूई का भी है। पेप्‍सीको की पूर्व सीईओ इंद्रा ने 12 वर्षों बाद पिछले वर्ष अगस्‍त में अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। जिम योंग किम ने ऐलान किया है कि वह एक प्राइवेट इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इनवेस्‍टमेंट फर्म से जुड़ने जा रहे हैं और इसलिए अपना पद छोड़ रहे हैं। अमेरिका के अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने इस बाबत जानकारी दी है। भारत में जन्‍मीं 63 वर्षीय इंद्रा नूई अगर वर्ल्‍ड बैंक की प्रेसीडेंट बनती हैं तो यह निश्चित तौर पर देश के लिए एक एतिहासिक पल होगा।इवांका ने दिया नाम का प्रस्‍ताव

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की ओर से नूई के नाम का प्रस्‍ताव दिया गया है। इवांका, प्रेसीडेंट के चयन में अहम रोल अदा कर रही हैं। इस रिपोर्ट में कई लोगों का हवाला दिया गया है जो इस प्रक्रिया से परीचित हैं। उनका कहना है कि वर्ल्‍ड बैंक की टॉप पोस्‍ट के लिए निर्णय प्रक्रिया अभी शुरुआती चरणों में है और हर उम्‍मीदवार को परखा जा रहा है। राष्‍ट्रपति ट्रंप के पास उनका नाम भेजे जाने से पहले उन्‍हें काफी बेहतरी से परखा जाएगा। इसके बाद वह किसी एक नाम पर उनकी मोहर लगेगी। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि अगर ट्रंप प्रशासन नूई के नाम का चयन करता है तो वह इसे स्‍वीकार करेंगी या नहीं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति अकेले वर्ल्‍ड बैंक के प्रेसीडेंट का चयन नहीं कर सकते हैं। इस चयन को बैंक के बोर्ड की मंजूरी मिलना बहुत जरूरी है।

इवांका ने किया नूई को लेकर ट्वीट

इवांका ने भी ट्वीट करके इस तरफ एक इशारा किया। उन्‍होंने अपनी ट्वीट में नूई को एक मेंटर और एक प्रेरणा बताया है। इसके साथ ही नूई का नाम संभावित उत्‍तराधिकारियों में शामिल हो गया है। वर्ल्‍ड बैंक के प्रेसीडेंट जिम योंग किम ने जनवरी में अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिम तीन वर्षों से इस पद पर थे और उन्‍होंने कार्यकाल के खत्‍म होने से पहले ही अपने इस्‍तीफे के बारे में बता कर सबको हैरानी में डाल दिया था। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि किम के उत्‍तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया अमेरिका के वित्‍त मंत्री स्‍टीवन म्‍यूशिन, कार्यवाहक चीफ ऑफ स्‍टाफ मिक मुलवाने और इवांका ट्रंप की निगरानी में हो रही है। इवांका के रोल के बारे में व्‍हाइट हाउस की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई थी।

इवांका की भूमिका की आलोचना

वर्ल्‍ड बैंक के प्रेसीडेंट के चयन में इवांका की भागीदारी की कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह राष्‍ट्रपति की बेटी हैं और उन्‍हें इस तरह से आर्थिक मामलों में शामिल करने का मतलब हितो के टकराव की संभावना भी हो सकता है। इवांका ने अभी तक खुद को अपनी संपत्ति से पूरी तरह से अलग नहीं किया है। मंगलवार को वर्ल्‍ड बैंक के प्रेसीडेंट के लिए ट्रंप की सलाह के बाद कुछ इंटरव्‍यू होने थे। नूई ने ट्रंप की बिजनेस काउंसिल को ज्‍वॉइन किया था लेकिन जल्द ही इस काउंसिल को खत्‍म कर दिया गया क्‍योंकि कई लोग इसे छोड़कर चले गए थे। अगस्‍त 2017 में शैरलॉट्सविले में हुई घटना के लिए जब ट्रंप ने कई पक्षों को जिम्‍मेदार ठहराया तो सीईओज उनसे नाराज हो गए और काउंसिल को अलविदा कहकर चले गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!