कोरोना टीकाकरण के बीच भारत बायोटेक की चेतावनी, ऐसे लोग बिल्कुल न लगवाएं कोवैक्सीन

भारत में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जारी है। इसके मद्देनजर टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत में भारत बायोटिक की कोवैक्सीन और सीरम की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ है। इस बीच भारत बायोटेक ने एक फैक्टशीट जारी कर बताया है कि किन लोगों को कंपनी की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन पर भारत बायोटेक की फैक्टशीट में गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वैक्सीन न लगनवाने की सलाह दी है। इसके अलावा एलर्जी, बुखार, ब्लीडिंग डिसऑर्डर की शिकायत वाले लोगों को टीका नहीं लेने की सलाह दी जाती है। अपनी वेबसाइट में पोस्ट किए गए फैक्टशीट में वैक्सीन निर्माता कंपनी ने कहा कि वैक्सीन का ट्रायल तीसरे फेज में है और इसकी प्रभावकारिता अभी पूरी तरह से साबित नहीं हुई है। तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल के आंकड़ों अध्ययन जारी है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वैक्सीन लगने का मतलब यह नहीं है कि इसके बाद कोरोना के लेकर सावधानियां बरतनी छोड़ दी जाए। फैक्टशीट में कंपनी ने लोगों से कहा है कि वैक्सीन लगवाने से पहले वैक्सीनेटर या टीकाकरण अधिकारी को अपनी मेडिकल कंडिशन के बारे में जानकारी दें। भारत बायोटेक ने कहा कि जारी क्लीनिकल ट्रायल में पाया गया है कि चार सप्ताह में दिए गए दो खुराक के बाद कोवैक्सीन प्रतिरक्षा उत्पन्न करती है।कोवैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल प्रतिबंधित इस्तेमाल की अनुमति है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!