संसद का सत्र 29 जनवरी से होगा शुरू, वित्त मंत्री एक फरवरी को पेश करेंगी वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से प्रारंभ होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का आयोजन दो चरण में किया जाएगा। पहले चरण में संसद की कार्यवाही 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगी। दूसरे चरण में संसद की कार्यवाही आठ मार्च से आठ अप्रैल के बीच चलेगी। 17वीं लोकसभा के पांचवें सत्र में 35 बैठकें होंगी। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री सीतारमण एक फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। 

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 15 फरवरी को स्थगित हो जाएगी। इसके बाद विभिन्न स्टैंडिंग कमेटीज विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अनुदान मांग पर विचार करेंगी और अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसके बाद आठ मार्च को संसद के बजट सत्र की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होगी।

केंद्रीय बजट 2021-22 का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बजट ऐसे समय में पेश किया जाएगा जब पूरी दुनिया में कोरोनावायरस महामारी, लॉकडाउन और उसके आर्थिक प्रभाव के साथ-साथ वैक्सीन को लेकर तमाम तरीके की चर्चाएं चल रही हैं।

भारत में भी कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से इकोनॉमी को काफी अधिक नुकसान हुआ। कोरोना महामारी की वजह से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की इकोनॉमी में 23.9 फीसद का जबरदस्त संकुचन दर्ज किया गया। हालांकि, इकोनॉमी को खोले जाने के बाद स्थिति में काफी सुधार हुआ और दूसरी तिमाही के परिणाम विश्लेषकों के उम्मीद से बेहतर रहे। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!