Apple के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक कार बनाएगी Hyundai, दोनों ने पार्टनरशिप को दी मंजूरी!

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai और अमेरिका स्थित टेक की दिग्गज कंपनी एप्पल के बीच इलेक्ट्रिक कार बनाने को लेकर पार्टनरशिप डील कंफर्म हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कंपनियां साझेदारी में बनने वाली इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण साल 24 में शुरू कर सकती हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को हुंडई की तरफ से एक स्टेटमेंट में कहा गया था कि इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण की दिशा में उनकी एप्पल से पहले फेज़ की बातचीत चल रही है।

हालांकि यहां पर एक बाद स्पष्ट कर दें कि फिलहाल हुंडई और एप्पल की तरफ से इलेक्ट्रिक कारों की साझेदारी को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। लेकिन वहां की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों के लेकर पार्टनरशिप की बात सामने आ रही है, माना जा रहा है कि इसमें हुंडई की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। दरअसल बीते साल दिसंबर में एप्पल ने ये संकेत दिये थे। खबरों की मानें तो एप्पल अगले साल यानी 2022 में अपनी इलेक्ट्रिक कार के बीटा वर्जन को भी लॉन्च करने के बारे में सोच रहा है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्द बाज़ी होगी।

गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में यह खबर आई थी दिग्गज टेक कंपनी एप्पल अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार की तकनीक पर काम कर रहा है और इस टेक्नोलॉजी से लैस पैसेंजर कार को वो 2024 तक लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा ये भी खबर थी कि कंपनी एक ऐसी कार बैटरी का निर्माण करने की योजना बना रही है, जो न सिर्फ सस्ती हो बल्कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन को बेहतरीन रेंज भी मिले जो उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन ऐसी योजनाओं की बात को फिलहल कंपनी ने सिरे से खारिज कर दिया है।

बता दें दोनों देशों की मीडिया में इस बात की चर्चा तेज़ है कि हुंडई और एप्पल की इलेक्ट्रिक कारों को लेकर साझेदारी पक्की हो गई है। लेकिन फिलहाल इन दोनों ही कंपनियाों की तरफ से इस बात की कंफर्मेशन के लिए इंतज़ार करना पड़ सकता है। क्योंकि अभी तक किसी भी कंपनी की तरफ से इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!