राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान से जोड़े जाएंगे अरुण गोविल

मंदिर निर्माण की नींव का कार्य इसी माह जनवरी से शुरू होगा और लगभग साढ़े तीन वर्ष में मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होगा। मंदिर की नींव कैसी होगी उसका फैसला कर लिया गया है। खोदाई का कार्य शुरू हो गया है।

टीवी के ‘राम’ अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान से जोड़े जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंदिर निधि समर्पण अभियान के लिए घर-घर में टीवी के राम के रूप में पहचाने जानेवाले गोविल को जोड़ने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि विहिप ने यह फैसला बहुत सोच विचार कर किया है, क्योंकि अरुण गोविल की जनता के बीच व्यापक पहुंच है। विहिप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि दूरदर्शन में 1980 में प्रसारित टीवी धारावाहिक रामायण में उनकी राम की भूमिका को आम जनता ने बेहद सराहा था। कोरोना के कारण लाकडाउन के दौरान फिर इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू हुआ तो भी लोगों ने बेहद पसंद किया और अरुण गोविल की लोकप्रियता एक बार फिर घर-घर तक पहुंच गई।

गोविल ने भी अपने एक संदेश के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए जनता से अपनी क्षमता अनुसार योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा, कृपया राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दें। भारत और दुनिया में रहने वाले राम भक्त अपनी हैसियत अनुसार मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में योगदान करें।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में अरुण गोविल राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का आह्वान करते नजर आ रहे हैं। इससे पूर्व वह राम मंदिर के संघर्ष की विजय गाथा से जुड़ी 18 मिनट की लघु फिल्म भी फेसबुक पेज पर जारी कर चुके हैं।

मंदिर की नींव का कार्य इसी माह से

उधर हैदराबाद में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर निर्माण की नींव का कार्य इसी माह जनवरी से शुरू होगा और लगभग साढ़े तीन वर्ष में मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होगा। मंदिर की नींव कैसी होगी उसका फैसला कर लिया गया है। खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। अभी वास्तविक नींव का कार्य शुरू नहीं किया गया है, लेकिन इस माह से शुरू हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!